Category Archives: Purnia News

Purnia: 9 जून को स्वास्थ्य केंद्रों में मातृत्व सुरक्षा दिवस – GS NEWS

DESK 1140

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम पूर्णिया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 जून को जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला अस्पताल से लेकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत वर्ष 2016 में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। पिछले दस वर्षों में इस अभियान ने उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान, मातृ एवं नवजात […]

Purnia: ब्लाइंड वॉक से गूंजा पूर्णिया, नेत्रदान-अंगदान का दिया संदेश – GS NEWS

DESK 1140

पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद बोले- देहदान के माध्यम से शुरू करें जीवन की दूसरी पारी   पूर्णिया। नेत्रदान, अंगदान और देहदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दधीचि देहदान समिति बिहार के तत्वावधान में रविवार को पूर्णिया में भव्य ब्लाइंड वॉक एवं क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने आंखों पर पट्टी बांधकर भाग लिया और दृष्टिबाधित लोगों के जीवन की कठिनाइयों को महसूस करते हुए समाज को नेत्रदान और अंगदान के लिए प्रेरित किया।   कार्यक्रम की शुरुआत सुबह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर से ब्लाइंड वॉक के साथ हुई। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल एवं दधीचि देहदान समिति बिहार के अध्यक्ष गंगा प्रसाद, पद्मश्री विमल जैन, जीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. हरिशंकर […]

Purnia: भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर शोक, विधायक विजय खेमका ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना – GS NEWS

DESK 1140

।पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत रामपुर बेलवा पंचायत निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू दास के आकस्मिक निधन पर विधायक विजय खेमका ने उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत कार्यकर्ता के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।   विधायक ने राजू दास के दोनों पुत्रों, पुत्री एवं अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि राजू दास भाजपा के समर्पित, सरल एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी और वे समाज के बीच अपनी अलग पहचान रखते थे।   उन्होंने कहा कि राजू दास की धर्मपत्नी उपसरपंच के रूप में समाज सेवा एवं […]

Noimg

PURNIA : मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने जयनगर-घुरना पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शुभारंभ ||GS NEWS

DESK 1110

पूर्णिया। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने शनिवार को अररिया जिले के घुरना में जयनगर से घुरना (भारत-नेपाल सीमा) भाया नरपतगंज पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। लगभग 35.770 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना को सीमावर्ती क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह सड़क सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत-नेपाल सीमा तक सीधा संपर्क स्थापित होने से सुरक्षा बलों के आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार, परिवहन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार के हर क्षेत्र को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ना […]