5
(1)

।पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत रामपुर बेलवा पंचायत निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू दास के आकस्मिक निधन पर विधायक विजय खेमका ने उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत कार्यकर्ता के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

विधायक ने राजू दास के दोनों पुत्रों, पुत्री एवं अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि राजू दास भाजपा के समर्पित, सरल एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी और वे समाज के बीच अपनी अलग पहचान रखते थे।

 

उन्होंने कहा कि राजू दास की धर्मपत्नी उपसरपंच के रूप में समाज सेवा एवं न्याय दिलाने का कार्य कर रही हैं। राजू दास के असामयिक निधन से न केवल भाजपा परिवार बल्कि रामपुर बेलवा पंचायत को भी अपूरणीय क्षति हुई है।

 

विधायक विजय खेमका ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रकाश साह, संजय मेहता, डब्बू भगत, पूर्व मुखिया धनंजय भगत, तारणी मालदार सहित अनेक स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: