June 7, 2026
Purnia: भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर शोक, विधायक विजय खेमका ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना – GS NEWS
Purnia NewsDESK 114।पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत रामपुर बेलवा पंचायत निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू दास के आकस्मिक निधन पर विधायक विजय खेमका ने उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत कार्यकर्ता के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने राजू दास के दोनों पुत्रों, पुत्री एवं अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि राजू दास भाजपा के समर्पित, सरल एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी और वे समाज के बीच अपनी अलग पहचान रखते थे। उन्होंने कहा कि राजू दास की धर्मपत्नी उपसरपंच के रूप में समाज सेवा एवं […]