Category Archives: barahat

नवगछिया एसपी का निर्देश – बिना पुलिस जाँच किराए पर जगह देना पड़ सकता है भारी, आपराधिक गतिविधि मिलने पर मकान मालिक भी जाएंगे जेल – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया एसपी का निर्देश – बिना पुलिस जाँच किराए पर जगह देना पड़ सकता है भारी, आपराधिक गतिविधि मिलने पर मकान मालिक भी जाएंगे जेल नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे फर्जी बैंक, साइबर ठगी, नशा कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने मकान मालिकों एवं भू-स्वामियों को कड़ा संदेश दिया है। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को मकान, दुकान, गोदाम अथवा अन्य परिसर किराए पर देने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। ऐसा नहीं करने और परिसर में किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि पाए जाने पर संबंधित मकान मालिक के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा आपराधिक […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की शिष्टाचार भेंट || GS NEWS

Chanchal Jha0

बिहार चुनाव के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण, आत्मीय और प्रेरणादायी रही। श्री चौबे ने बताया कि प्रधानमंत्री से प्राप्त मार्गदर्शन, स्नेह और आशीर्वाद ने उनके भीतर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। भेंट के दौरान श्री चौबे ने पटना के गांधी मैदान में भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के तहत 6 जुलाई 2025 को आयोजित सनातन महाकुंभ में पूजित भगवान श्रीराम की प्रतिमा को प्रधानमंत्री मोदी को ससम्मान समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने अंग प्रदेश की प्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग, मिथिला की पारंपरिक मिथिला पेंटिंग और इन दोनों की कला-सौंदर्यता से तैयार मिश्रित अंग वस्त्र भी […]

Noimg

बैंक का ऋण नहीं चुकाने वाले लोगों पर गिरी गाज || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा पिरपैंती एवं ईशीपुर, बाराहाट थाना, ईशीपुर द्वारा संयुक्त रूप से लापरवाह ऋण धारकों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाते हुए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस बल के साथ मिलकर श्रीनगर, पसाहिचक, रिफातपुर, गौरीपुर तथा गौराडीह आदि गांवों में सघन छापेमारी अभियान शुरू किया। डीओसीसी इंचार्ज कुणाल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस छापेमारी अभियान में शाखा प्रबंधक अमर उजाला तथा शशि कुमार, विशेष वसूली अधिकारी सियाराम राय व अन्य शामिल थे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंकों द्वारा दायर किए गए नीलाम पत्रों का संज्ञान लेते हुए, नीलाम पत्र कार्यालय द्वारा डिफाल्टर ऋणियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट एवं कुर्की जब्ती जारी कर दिया गया है। जिनपर पुलिस […]

Noimg

जमीनी विवाद में जमकर चला लाठी, कई लोग घायल, वीडियो हुआ वायरल || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर जिले के इसीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के गौराडिह में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि रेखा देवी का पारिवारिक जमीन को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसकी सूचना रेखा देवी ने स्थानीय जनप्रतिनिधि को दी थी, और दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इस दौरान, देवशरण पोद्दार और उनके परिवार ने रेखा देवी के पुत्र रंजीत पोद्दार, भरत पोद्दार, और नंदन कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को पहले रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल में स्थानांतरित […]