Category Archives: Uncategorized

Bhagalpur: भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप: तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना, अब खुद तोड़कर सामान बचा रहे लोग- GS NEWS

DESK20260

मंदरोनी, इंग्लिश फलका और माशारू में कटाव का कहर; कई घर गंगा में समाए, कई परिवारों पर बेघर होने का संकट भागलपुर। गंगा के बढ़ते कटाव ने भागलपुर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंदरोनी, इंग्लिश फलका और माशारू इलाके में पिछले दो दिनों से कटाव ने भयावह रूप ले लिया है। कई घर कटाव की चपेट में आकर जमींदोज हो चुके हैं, जबकि खतरे की जद में आए परिवार अपना आशियाना बचाने के लिए अब खुद ही घर तोड़कर सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं। गंगा की तेज धार के सामने वर्षों की मेहनत से खड़े किए गए आशियाने एक-एक कर उजड़ रहे हैं। कहीं मकान की दीवारें देखते ही […]

Bhagalpur: देखते ही देखते मां गंगा की गोद में समा गए- GS NEWS

DESK20260

राघोपुर के चैती दुर्गा और बजरंगबली मंदिर @ देखते ही देखते राघोपुर के चैती दुर्गा और बजरंगबली मंदिर हुए विलीन, 30 साल की आस्था पर टूटा कटाव का कहर।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। वह मंजर जिसने राघोपुर के लोगों की आंखों को नम कर दिया। देखते ही देखते मां गंगा की तेज धार ने आस्था के उन दो केंद्रों को अपने आगोश में ले लिया, जहां पिछले करीब तीन दशकों से पूजा की घंटियां गूंजती थीं। राघोपुर चैती दुर्गा मंदिर और बजरंगबली मंदिर अब गंगा की लहरों में विलीन हो चुके हैं। राघोपुर-खैरपुर क्षेत्र में गंगा के भीषण कटाव से करीब 250 मीटर लंबा जमींदारी बांध नदी में समा गया है। कटाव वाले स्थान पर नदी की गहराई करीब 5 से 16 मीटर […]

Naugachia: 37 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड जवान निर्मल कुमार सिंह- GS NEWS

DESK20260

विदाई समारोह में पुष्पगुच्छ और शॉल देकर किया गया सम्मानित, अधिकारियों और जवानों ने दी सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले होमगार्ड जवान निर्मल कुमार सिंह सोमवार को करीब 37 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर होमगार्ड पुलिस कार्यालय, नवगछिया परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने निर्मल कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने करीब 37 वर्षों तक पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। सेवा के दौरान निर्मल कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन के […]

Bhagalpur: पटाखों की चमक से पहले सुरक्षा का सबक, CISF ने बच्चों को सिखाया आग से बचने का तरीका- GS NEWS

DESK20260

@ एनटीपीसी कहलगांव की CISF अग्निशमन शाखा ने शनिवार को कहलगांव में स्कूल से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक चला अग्नि सुरक्षा अभियान, लाइव डेमो से समझाया ‘क्या करें, क्या न करें’। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। दीपावली की रोशनी और पटाखों की तैयारी के बीच केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा का संदेश घर-घर पहुंचाने की पहल शुरू कर दी है। एनटीपीसी कहलगांव की CISF अग्निशमन शाखा ने शनिवार को डीएवी स्कूल एनटीपीसी कहलगांव और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों को आग से बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए।अभियान का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बच्चों को पटाखों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं के प्रति सजग करना रहा। अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि […]

Purnia: पीजी नामांकन आवेदन शुल्क में कटौती की मांग को लेकर राजद विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन- GS NEWS

DESK20260

कुलपति ने छात्रहित में मामले पर विचार कर उचित निर्णय लेने का दिया सकारात्मक आश्वासन पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-28 के स्नातकोत्तर (पीजी) नामांकन के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क में कटौती की मांग को लेकर राजद विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बढ़े हुए आवेदन शुल्क को गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों के लिए आर्थिक बाधा बताते हुए शुल्क में उचित कटौती करने की मांग की। कुलपति के समक्ष अपनी बात रखते हुए पीयूष पुजारा ने कहा कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए अधिक आवेदन शुल्क निर्धारित किए जाने से आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कई छात्र पीजी नामांकन की प्रक्रिया में आवेदन करने से वंचित […]

Bhagalpur- सावन के ‘सिंह एतवार’ पर गंगा के आंचल में उमड़ी ममता, पुत्रों की सलामती के लिए सैकड़ों माताओं ने लगाई आस्था की डुबकी@ गंगा तट पर भक्ति का अनूठा दृश्य, स्नान के बाद हुई पूजा-अर्चना; फलाहार कर माताओं ने रखा व्रत।- GS NEWS

DESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सावन के पवित्र महीने का ‘सिंह एतवार’ रविवार को गंगा तटों पर आस्था, ममता और संकल्प का अद्भुत संगम बन गया। सुबह होते ही भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा के तट पर तो ऐसा दृश्य दिखाई दिया, मानो मां गंगा की गोद में पूरा शहर अपनी मनोकामना लेकर पहुंच गया हो। सबसे खास नजारा उन सैकड़ों पुत्रवती महिलाओं का था, जो अपने पुत्रों के कल्याण, कुशलता और दीर्घायु की कामना लेकर गंगा स्नान करने पहुंचीं। श्रद्धा के साथ महिलाओं ने गंगा की पवित्र धारा में डुबकी लगाई और इसके बाद गंगा तट पर ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने व्रत का शुभारंभ किया।यहां स्नान सिर्फ परंपरा नहीं, मां की मन्नत है:सिंह […]

Noimg

Purnia: मंत्री दिलीप जायसवाल से मिले विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी- GS NEWS

DESK20260

भगवा अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान, धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याण के मुद्दों पर हुई चर्चा पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने संगठन के सदस्यों के साथ बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल से किशनगंज स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आशीष गोस्वामी ने मंत्री को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, जबकि संगठन के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आशीष गोस्वामी ने संगठन की ओर से समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी भी मंत्री को दी। दिलीप जायसवाल ने संगठन की ओर से किए जा […]

Noimg

Naugachia: महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में युवक गिरफ्तार, रंगरा पुलिस ने की कार्रवाई- GS NEWS

DESK20260

नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वैसी गांव में घर में घुसकर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जहांगीरपुर वैसी निवासी शिवम कुमार, पिता शुभचंद्र दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को पीड़िता के पति ने रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके घर में घुसकर पड़ोसी शिवम कुमार ने उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रंगरा थाना कांड संख्या 212/26 दर्ज किया और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित […]

Noimg

Naugachia: राघोपुर में बांध कटाव का ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए तत्काल सुरक्षा के निर्देश- GS NEWS

DESK20260

नवगछिया : बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने गुरुवार को अपने पैतृक गांव राघोपुर स्थित बांध पर हो रहे कटाव का निरीक्षण किया। कटाव की सूचना मिलते ही मंत्री मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर कटाव को आगे बढ़ने नहीं दिया जाए तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय तत्काल शुरू किए जाएं। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों से कटाव की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बांध के संवेदनशील हिस्सों पर विशेष निगरानी रखने, कटाव निरोधी कार्यों में तेजी लाने तथा संभावित खतरे को देखते हुए हर समय अलर्ट रहने का निर्देश दिया। मंत्री […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया चेंबर ऑफ कॉमर्स की नई टीम को विधायक विजय खेमका ने दी बधाई, विकास में सहयोग का जताया भरोसा- GS NEWS

DESK20260

पूर्णिया : पूर्णिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य केजरीवाल, सचिव भारत जायसानी एवं कोषाध्यक्ष निर्मल जैन को विधायक विजय खेमका ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधायक विजय खेमका ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि चेंबर की नई टीम व्यवसायियों और उद्यमियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि व्यवसायी एवं उद्यमी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं तथा सरकार व्यापार और उद्योग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि पूर्णिया के समग्र विकास के लिए पूर्णिया चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित सभी व्यवसायी, उद्यमी एवं सामाजिक संगठनों को उनका सहयोग हमेशा मिलता रहेगा। उन्होंने नई […]