July 3, 2026
Purnia: नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में पूर्णिया पूरे देश में प्रथम, जिला प्रशासन ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि- GS NEWS
DESK2026पूर्णिया। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत जारी क्वार्टरली मार्च-2026 डेल्टा रैंकिंग में पूर्णिया जिले ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला प्रशासन ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों एवं कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया है। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, योजनाओं की नियमित समीक्षा तथा डेटा आधारित कार्यप्रणाली अपनाने से जिले ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की। इसी के आधार पर नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा 3 जुलाई 2026 को जारी क्वार्टरली मार्च-2026 डेल्टा रैंकिंग में पूर्णिया को पूरे भारत में पहला स्थान मिला। गौरतलब है कि वर्ष 2018 में भारत सरकार ने देश के […]