5
(1)

गुलाबबाग से पूर्णिया सिटी एसएच और गुलाबबाग से वीरपुर-लोखड़ा तक सड़क के चौड़ीकरण एवं निर्माण का प्रस्ताव मंजूर; शहर की यातायात व्यवस्था और ग्रामीण संपर्कता को मिलेगी मजबूती

पूर्णिया, 6 नवंबर। पूर्णिया सदर के विधायक विजय खेमका ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान पूर्णिया के सर्वांगीण विकास, लंबित विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया शहर को आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने वाली पथ निर्माण विभाग की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। इनमें गुलाबबाग से पूर्णिया सिटी एसएच तक की सड़क तथा गुलाबबाग से वीरपुर-लोखड़ा तक की एमडीआर सड़क शामिल है।

विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि दोनों सड़कें पूर्णिया के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इनके निर्माण और चौड़ीकरण से शहर के यातायात दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, ये सड़कें बाईपास के रूप में भी उपयोगी साबित हो सकती हैं और शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक आवागमन की सुविधा बेहतर बनाएंगी।

विधायक के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों सड़कों के महत्व और जनहित को ध्यान में रखते हुए इनके निर्माण एवं चौड़ीकरण की स्वीकृति प्रदान की। इन योजनाओं के पूरा होने से पूर्णिया शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों की संपर्कता भी मजबूत होगी।

मुलाकात के दौरान विधायक विजय खेमका ने मुख्यमंत्री को पूर्णिया आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने जिले की विकास योजनाओं के प्रति मुख्यमंत्री के सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

पूर्णिया का सर्वांगीण विकास मेरा संकल्प : विजय खेमका

विधायक विजय खेमका ने कहा कि पूर्णिया का सर्वांगीण विकास उनका संकल्प है। जिले की लंबित विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा कराना उनकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत दोनों महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द प्रारंभ कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण से शहर में यातायात का दबाव कम होगा तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात और दोनों सड़क परियोजनाओं को मिली स्वीकृति को पूर्णिया के आधारभूत ढांचे के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: