Tag Archives: Purnia news

Purnia: शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ नौकरी नहीं, जिम्मेदार नागरिक बनना है : विजय खेमका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शिक्षक दिवस पर मां काली उच्च विद्यालय में विधायक ने छात्रों से किया संवाद, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित पूर्णिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्णिया के मधुबनी स्थित मां काली उच्च विद्यालय में विधायक विजय खेमका ने छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षा और उसके उद्देश्य को लेकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को महापुरुषों की पुस्तक, डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान, सक्षम और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करती है और उसे समाज तथा राष्ट्र के […]

Purnia: प्रकाश टोयोटा में शिक्षक सम्मान समारोह, ग्रामीण क्षेत्रों से आए शिक्षकों का हुआ सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया डीलरशिप परिसर में समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके ज्ञान, मेहनत और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह में कोचैली, रामपुर, डगरूआ स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, जेएलएनएस प्लस टू स्कूल गुलाबबाग, एएमएस एकेडमी स्कूल बरसौनी तथा न्यू पूर्णिया पब्लिक स्कूल बरसौनी से शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए। ग्रामीण क्षेत्रों से आए कई शिक्षकों के लिए यह अनुभव खास रहा। निजी ऑटोमोबाइल संस्थान में इस तरह शिक्षक सम्मान […]

Purnia: दर्शन साह महाविद्यालय परिसर में पुलिस आउटपोस्ट की स्थापना से लोगों में खुशी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के प्रयास से मिली सुविधा, छात्र-छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ने की उम्मीद पूर्णिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद के प्रयास से दर्शन साह महाविद्यालय परिसर में पुलिस आउटपोस्ट की स्थापना किए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं ने इस पहल को कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। बताया गया कि पुलिस आउटपोस्ट की स्थापना की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग भी लगातार पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि कॉलेज परिसर में बाहरी असामाजिक तत्वों की आवाजाही के कारण छात्र-छात्राओं के बीच […]

Purnia: कैलाश सुशील नर्सिंग इंस्टीट्यूट में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

छात्र-छात्राओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को अर्पित की पुष्पांजलि, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां पूर्णिया। गणेशपुर परोरा स्थित कैलाश सुशील नर्सिंग इंस्टीट्यूट एवं अजय हॉस्पिटल के परिसर में शिक्षक दिवस श्रद्धा, उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक रंजीत रमन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में गुरु को सदैव सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। अपने संबोधन में उन्होंने संत कबीर के प्रसिद्ध […]

Purnia: नूतन गुप्ता ने राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से की शिष्टाचार मुलाकात- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर भेंट कर दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, विकास व संगठन को लेकर हुई चर्चा पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने जिला अतिथि गृह में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर भेंट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान नूतन गुप्ता ने कहा कि मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का उन्हें सदैव स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. दिलीप जायसवाल का व्यक्तित्व, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके कुशल मार्गदर्शन […]

Purnia: बीटीएससी में स्टाफ नर्स पद पर चयन से शिवम नर्सिंग कॉलेज में खुशी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शिवम हायर एजुकेशन नर्सिंग कॉलेज के कई छात्रों ने हासिल की सफलता, संस्थान प्रबंधन ने दी बधाई पूर्णिया। काझा कोठी स्थित शिवम हायर एजुकेशन फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज के कई होनहार विद्यार्थियों ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए स्टाफ नर्स के पद पर चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है, वहीं कॉलेज परिसर में भी उत्साह और हर्ष की लहर है। शिक्षकों, कर्मचारियों और साथी विद्यार्थियों ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए चयनित विद्यार्थियों ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनकी कड़ी मेहनत के […]

Purnia: शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए गुरु, बच्चों ने साझा कीं खुशियां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में हर्षोल्लास से हुआ आयोजन, उपहार देकर शिक्षकों का बढ़ाया सम्मान पूर्णिया। महबूब खान टोला रोड स्थित किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षकों के महत्व, गुरु-शिष्य परंपरा और उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना से परिचित कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रिंसिपल अम्बरीन खान एवं शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर […]

Purnia: मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया सेवा संकल्प का मंत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भाजपा की जिला कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शनिवार, 5 सितंबर को जिला भाजपा कार्यालय, वनभाग, पूर्णिया में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा यात्रा, विचारों और जनकल्याणकारी कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के […]

Purnia: झोपड़ी में पढ़ाकर सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाले गुमनाम शिक्षकों को मिला सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शिक्षक दिवस पर सहयोग ने पेश की अनूठी मिसाल, केदार सिंह और मनोज कुमार झा को अंगवस्त्र व लेखन सामग्री देकर किया सम्मानित पूर्णिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग प्रांगण में ऐसे शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा को महज पेशा नहीं बल्कि सेवा और धर्म मानकर आर्थिक लालच से ऊपर उठते हुए वर्षों तक विद्यार्थियों को शिक्षित करने का काम किया। सहयोग की ओर से समाज में शिक्षा की अलख जगाने वाले और झोपड़ी में बच्चों को पढ़ाकर उनके जीवन को संवारने वाले दो गुमनाम शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सामने लाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहयोग के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने भारत के द्वितीय […]

Purnia: जन्मदिन पर छोटू कुमार ने 14वीं बार किया रक्तदान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के सक्रिय सदस्य छोटू कुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी संगठन के सदस्यों के साथ छोटू कुमार का जन्मोत्सव मनाने पूर्णिया राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान संगठन की ओर से उपचाररत मरीजों के बीच फल एवं जूस का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान जानकारी मिली कि कटिहार निवासी रामपाल दास अपने पुत्र मंटू दास से मिलने पूर्णिया आए थे। मंटू दास यहां बिजली मैकेनिक का कार्य करते हैं। पूर्णिया आने के बाद अचानक रामपाल दास की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लाइन बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच […]