Tag Archives: Purnia news

Purnia: बेंगलुरु में बिहार महोत्सव का भव्य उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बिहार की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपरा, लोक कला और विकास की विविधताओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग परिसर में 3 से 6 सितंबर तक बिहार महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘एक बिहार, श्रेष्ठ बिहार’ रखी गई है। बिहार महोत्सव 2026 का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी महाराज ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की और महोत्सव के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी महापौर का कुशल-क्षेम जाना। […]

Purnia: ब्रह्माकुमारीज केंद्र में आध्यात्मिक भाव से मना जन्माष्टमी उत्सव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्णिया शाखा के सभागार में बीके मुकुट मणि के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण के जीवन और जन्माष्टमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित भाई-बहनों ने पवित्रता और दिव्य गुणों को जीवन में धारण करने का संकल्प लिया। बीके मुकुट मणि ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व सतयुगी स्वर्णिम दुनिया की याद दिलाता है। इस अवसर पर जीवन को पवित्र, निर्मल और गुणवान बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण को सतयुग का प्रथम राजकुमार माना जाता है। वे भगवान नहीं, बल्कि मनुष्य सृष्टि की श्रेष्ठ, 16 कला संपूर्ण और पूर्ण पवित्र आत्मा हैं। भगवान एक निराकार शिव हैं, जो रचयिता हैं, जबकि […]

Purnia: कैलाश सुशील नर्सिंग इंस्टीट्यूट में पोषण सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। परोरा स्थित कैलाश सुशील नर्सिंग इंस्टीट्यूट एवं अजय हॉस्पिटल में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। GNM बैच 2025-28 की छात्राओं ने विभिन्न समूहों में बंटकर पोस्टर, शॉर्ट स्पीच, लाइव मॉडल और स्वयं तैयार किए गए पौष्टिक व्यंजनों के माध्यम से संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम के पहले दिन ग्रुप ए की छात्राओं ने संतुलित आहार के महत्व पर गतिविधि प्रस्तुत की। लाइव फूड डिस्प्ले के माध्यम से उन्होंने बताया कि दैनिक आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, खनिज और पर्याप्त पानी का संतुलित मात्रा में होना क्यों जरूरी है। इस दौरान खाद्य पदार्थों की प्रस्तुति में स्वच्छता और हाइजीन का भी विशेष ध्यान रखा गया। इसमें अपूर्वा, किरण, चंदा, सिमरन, […]

Purnia: पूर्णिया डाक प्रमंडल के समीक्षा समारोह में उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया डाक प्रमंडल की ओर से प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में समीक्षा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डाक अधीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में प्रमंडल की पूरी टीम ने किया। समारोह में विभागीय सेवाओं और कर्मियों के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर के सहायक निदेशक-III संजय कुमार उपस्थित रहे। उनके अलावा ASP मुख्यालय, पूर्णिया डाक प्रमंडल के आशुतोष कुमार, डाक निरीक्षक पश्चिम उपमंडल संतोष कुमार, फारबिसगंज उपमंडल के डाक निरीक्षक जहांगीर आलम और केंद्रीय उपमंडल के डाक निरीक्षक सनी राज सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में ग्रामीण डाक सेवकों और डाक […]

Purnia: डीएपीएस में हर्षोल्लास से मना प्री-जन्माष्टमी उत्सव-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। डीएपीएस में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्री-जन्माष्टमी समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर कृष्णमय हो उठा और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। विद्यालय के निदेशक श्री अली अहमद खान ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहार बच्चों को देश की समृद्ध संस्कृति, […]

Purnia: बेंगलुरु में बिहार महोत्सव, महापौर विभा कुमारी हुईं शामिल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बिहार की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपरा, लोक कला और विकास की विविधताओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग परिसर में बिहार महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय महोत्सव का आयोजन 3 से 6 सितंबर तक किया जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘एक बिहार, श्रेष्ठ बिहार’ रखी गई है। बिहार महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी महाराज ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने भी महापौर का कुशल-क्षेम जाना। महापौर ने […]

Noimg

Purnia: उर्वरक बुकिंग व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह कटिहार ग्रामीण के प्रभारी बिजेन्द्र यादव ने बयान जारी कर जिला कृषि पदाधिकारी विजय रंजन की ओर से उर्वरक बुकिंग व्यवस्था के माध्यम से किसानों को लाभ मिलने के दावे पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कृषि समन्वयक, हल्का कर्मचारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी के स्तर से शिकायतें जिला कृषि पदाधिकारी तक पहुंचने की बात कही गई है, लेकिन शिकायत मिलने के बाद दोषियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई होगी, इसकी स्पष्ट व्यवस्था और जवाबदेही नहीं बताई गई है। बिजेन्द्र यादव ने कहा कि इससे प्रतीत होता है कि किसानों की समस्याओं के समाधान के बजाय शिकायतों को एक स्तर से दूसरे स्तर तक पहुंचाने की व्यवस्था बताई जा रही है। किसानों को केवल शिकायत […]

Noimg

Purnia: 45 यूनिट रक्तदान, 69 लोगों की आंखों की जांच; प्रकाश टोयोटा में दिखी सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा की दिशा में पहल करते हुए प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया में रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों के साथ ग्राहकों, वाहन चालकों और अन्य आगंतुकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान करीब 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जबकि 69 लोगों की नेत्र जांच की गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रकाश टोयोटा के सीईओ गौरव मारोती के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जीएमसीएच पूर्णिया के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, सदर थाना के थानाध्यक्ष राजू कुमार तथा Janman Peoples Foundation के संस्थापक शौर्य रॉय मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया और इस पहल की सराहना की। कर्मचारियों […]

Noimg

Purnia: गुंडा चौक पर गूंजा ‘जय श्रीराम’, भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के गुलाबबाग से महेंद्रपुर जाने के क्रम में गुरुवार को गुंडा चौक पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने डॉ. दिलीप जायसवाल को पुष्पगुच्छ भेंट किया। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने उन्हें भगवा वस्त्र के साथ श्रीराम मंदिर और प्रभु श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। धार्मिक और सामाजिक कार्यों की सराहना स्वागत से अभिभूत भूमि सुधार मंत्री डॉ. […]

Noimg

Purnia: कृष्ण भक्ति में डूबा जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, नृत्य-नाटिका से जीवंत हुआ ‘कृष्ण जन्म’ का प्रसंग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जन्माष्टमी समारोह में विद्यार्थियों ने दिखाया भारतीय संस्कृति और संस्कारों का रंग, ‘आज के जीवन में श्रीकृष्ण के मूल्य’ ने दिया प्रेरक संदेश पूर्णिया । भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में भक्ति, संस्कृति और संस्कारों से ओत-प्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के ओपेरा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गीत, नृत्य, अभिनय और नृत्य-नाटिका के जरिए विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं से परिचित कराने के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार और जीवन-मूल्यों से जोड़ना रहा। श्रीकृष्ण […]