
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में बाल गृह, बालिका गृह के बच्चों एवं वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ दीपावली पर्व मनाया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं और उनसे आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।

जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का पर्व है। इसकी वास्तविक सार्थकता जरूरतमंद, वंचित एवं असहाय लोगों के साथ खुशियां बांटने में है।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को बच्चों एवं बुजुर्गों की बेहतर देखभाल, समुचित सुविधाओं और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
















