Tag Archives: bhagalpur news

Bhagalpur: भागलपुर-नवगछिया के बीच गंगा में जहाज सेवा सामान्य, एमवी गोपीनाथ का परिचालन बहाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

क्रू मेंबर मिलने के बाद शुरू हुआ संचालन, फंसे एमवी राजेंद्र प्रसाद को निकालने के लिए ड्रेजिंग शुरू भागलपुर और नवगछिया के बीच गंगा नदी में जहाज सेवा सामान्य रही। क्रू मेंबर उपलब्ध होने के बाद एमवी गोपीनाथ का परिचालन फिर से बहाल कर दिया गया है। इससे जलमार्ग से होने वाले आवागमन को राहत मिली है। वहीं, गंगा में फंसे एमवी राजेंद्र प्रसाद को निकालने के लिए ड्रेजिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत नदी में जहाज के रास्ते में जमा गाद और तलछट को हटाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जहाज को सुरक्षित तरीके से निकाला जा सके। एमवी गोपीनाथ का संचालन बहाल होने और एमवी राजेंद्र प्रसाद को निकालने की प्रक्रिया शुरू […]

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु पर लगेगा ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम, डिजिटल निगरानी से पता चलेगी पुल की स्थिति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पुल की संरचनात्मक मजबूती पर रहेगी नजर, संभावित समस्याओं का समय रहते पता लगाने में मिलेगी मदद भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को आधुनिक बनाने की तैयारी है। इसके तहत पुल पर ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (BHMS) लगाया जाएगा। इस सिस्टम के जरिए पुल की संरचनात्मक स्थिति की डिजिटल निगरानी की जा सकेगी। इस तकनीक की मदद से पुल की स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों पर नजर रखी जा सकेगी। इससे संरचना में होने वाले संभावित बदलावों या कमजोरियों की पहचान करने में मदद मिल सकती है। समय रहते समस्या का पता चलने पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव की योजना बनाने में भी सुविधा होगी। विक्रमशिला सेतु भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए आवागमन का […]

Bhagalpur: गंगा कटाव का जायजा लेने राघोपुर-नरकटिया तटबंध पहुंचे मंत्री कुमार शैलेंद्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खरीक प्रखंड में बाढ़ और कटाव की स्थिति का लिया जायजा, प्रभावित लोगों को राहत दिलाने पर जोर भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड में गंगा नदी के भीषण कटाव और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र राघोपुर-नरकटिया तटबंध पहुंचे। उन्होंने मौके पर कटाव की स्थिति और उससे प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। गंगा नदी के लगातार कटाव से क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। तटबंध और आसपास के इलाकों की स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और राहत के इंतजाम महत्वपूर्ण हो गए हैं। मंत्री ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने गंगा कटाव से प्रभावित राघोपुर पंचायत के पीड़ितों को […]

Bhagalpur: नगरह वाली मैया का मंदिर 1100 दीपों से जगमगाया, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर हुआ दीपोत्सव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ग्रामीण बच्चियों ने बनाई रंगोली, प्रकृति संरक्षण और स्वच्छ नगरह का लिया संकल्प; सोमवार को लगेगा छप्पन भोग नवगछिया। नगरह स्थित नगरह वाली मैया के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर रविवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को 1100 दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। इस मौके पर ग्रामीण बच्चियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर मां का स्वागत किया। धार्मिक उत्साह के बीच आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रकृति संरक्षण और गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प भी लिया। दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत गुरुमां, मंदिर समिति के अध्यक्ष, सचिव और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद मंदिर परिसर में दीप […]

Bhagalpur: भागलपुर में विधायक रोहित पांडे ने किया फलाहार कार्यक्रम का आयोजन, एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव के समर्थन में की मतदान की अपील- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। दुर्गा पूजा की सप्तमी तिथि के अवसर पर बरारी रोड स्थित अदिति पैलेस में भागलपुर के विधायक रोहित पांडे की ओर से मां दुर्गा के भजन एवं फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर विधायक रोहित पांडे ने राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान, एनडीए के विभिन्न घटक दलों के जिलाध्यक्षों, नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का अभिनंदन किया तथा दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के विधान परिषद प्रत्याशी डॉ. एनके यादव के समर्थन में मतदाताओं से अपील की। उन्होंने दावा किया […]

Bhagalpur: दुर्गा पूजा पंडालों के अंदर नहीं होगा हवन, अग्निशमन विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। दुर्गा पूजा के दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज स्वयं विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं और पूजा समितियों के आयोजकों को आग से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। महानवमी की पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी दुर्गा पूजा पंडाल के अंदर हवन नहीं किया जाएगा। सभी पूजा समितियों को पंडाल के बाहर ही हवन करने का निर्देश दिया गया है। विभाग का उद्देश्य आग लगने की आशंका को कम करना और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अग्निशमन विभाग की ओर से पूजा समितियों को सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने […]

Bhagalpur: महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, खोइछा चढ़ाने मंदिर पहुंचीं महिलाएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर भागलपुर में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा के दरबार में पहुंचीं और माता रानी को खोइछा चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार और समाज की सुख-शांति की कामना की। महाअष्टमी के अवसर पर पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। मंदिरों और पूजा पंडालों में […]

Bhagalpur: 60 साल बाद फिर प्रकाशित होगी डॉ एलके मिश्र की ऐतिहासिक कृति ‘द डायनामिक्स ऑफ रामायण’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पिंक लोटस पब्लिकेशन हाउस प्रकाशित करेगा पुस्तक का द्वितीय संस्करण। विक्रमशिला महाविहार के पूर्ण अन्वेषक डॉ एलके मिश्र आज भी गुमनामी के अंधेरे में। ‘द डायनामिक्स ऑफ रामायण’ का प्रथम संस्करण स्कॉटलैंड के मुख्य लाइब्रेरी में सुरक्षित है। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। इतिहासविद् डॉ. लक्ष्मी कांत मिश्र की ऐतिहासिक कृति ‘द डायनामिक्स ऑफ रामायण’ का द्वितीय संस्करण 12 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित किए जाने की घोषणा की गई है। पुस्तक का पहला संस्करण वर्ष 1966 में प्रकाशित हुआ था। लगभग छह दशक बाद इसके पुनर्प्रकाशन को परिवार ने अपनी ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। पुस्तक का प्रकाशन पिंक लोटस पब्लिकेशन हाउस द्वारा किया जा रहा है। डॉ लक्ष्मीकांत मिश्र के पौत्र विष्णुकांत मिश्र कहते […]

Bhagalpur: बियाडा घाट पर एक सप्ताह से फंसा जहाज, गंगा का जलस्तर घटने से बढ़ी परेशानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ जलस्तर में गिरावट के कारण घाट के पास फंसा जहाज, निकालने का प्रयास जारी प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है और नदी की मुख्य धारा की ओर लौट रहा है। जलस्तर में गिरावट के कारण बियाडा घाट पर एक जहाज के फंसने की समस्या सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह जहाज पिछले करीब एक सप्ताह से घाट के पास फंसा हुआ है। इसे निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जलस्तर कम होने के कारण परेशानी बनी हुई है। जहाज को निकालने में ड्रेजिंग मशीन के भी पसीने छूट रहे हैं। लगातार ड्रेजिंग मशीन की मदद से जहाज के इर्द-गिर्द जमा गाद को हटाया जा रहा है। इसके बावजूद जहाज […]

Bhagalpur: दुर्गा पूजा में भी टीएमबीयू के पेंशनरों को नहीं मिली राहत, कई पेंशनर भुगतान से वंचित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ अगस्त-सितंबर के पेंशन भुगतान में देरी पर टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच ने जताई नाराजगी, सरकार से संवेदनशीलता दिखाने की मांग। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के पेंशनरों की परेशानी दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार में भी दूर नहीं हो सकी। पेंशन भुगतान में देरी के कारण अधिकांश पेंशनरों की दुर्गा पूजा उदासी में बीतने की आशंका है। इस मामले को लेकर टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच ने नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार से पेंशनरों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की मांग की है।मंच के संयोजक प्रो. पवन कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य सरकार के वित्त विभाग की ओर से टीएमबीयू को अगस्त और सितंबर महीने की पेंशन राशि विमुक्त नहीं की गई। त्योहार की […]