Tag Archives: bhagalpur news

Bhagalpur: 24 घंटे में बाढ़ ने निगलीं 9 जिंदगियां, भागलपुर में मातम पर मातम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से दहला कोयली खुटहा, बुधवार को भी चार ने गंवाई थी जान। कहीं गहरे पानी में डूबे, कहीं करंट बना काल तो कहीं राहत शिविर में थम गई सांस। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा के उफान के बीच भागलपुर में बाढ़ अब सिर्फ घर-खेत और सड़कें नहीं डुबो रही, बल्कि जिंदगियां भी निगल रही है। महज 24 घंटे के भीतर बाढ़ और उससे जुड़े हादसों में 9 लोगों की मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। गुरुवार को बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। इससे ठीक एक दिन पहले भी जिले के अलग-अलग हिस्सों में पांच लोगों की […]

Bhagalpur: गंगा का रौद्र रूप, उफनती लहरें और विकराल कटाव… फिर भी नहीं थम रहा खतरों का जुनून- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर में गंगा इन दिनों अपने रौद्र रूप में है। घर – द्वार, खेत – खलिहान लील रही है। तेज धार, उफनती लहरें और किनारों पर लगातार हो रहा कटाव लोगों के लिए खतरे की घंटी बने हुए हैं। लेकिन नाबालिग बच्चों और कुछ युवाओं के लिए यही खौफनाक मंजर रोमांच का नया मैदान बन गया है। खतरे से बेखौफ युवा गंगा की विकराल धारा को चुनौती देने में जरा भी पीछे नहीं हट रहे।ऊंचाई से छलांग, नीचे मौत का मंजर:विक्रमशिला सेतु हो या भागलपुर के गंगा तटीय इलाकों के मंदिर, पुल- पुलिया जहां इन दिनों लबालब पानी और खतरनाक बहाव है वैसे स्थलों पर खासकर छोटे बच्चे की टोली खूब हुड़दंग मचा रहे हैं। ऊंचे स्थलों […]

Bhagalpur: अब कटाव रोकने में लगे बड़े जहाज के कंपन से कटने लगा किनारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ राघोपुर में गुरुवार को दिखा खौफनाक मंजर, हैवी इंजन की कंपन से कटाव बढ़ने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप।.कुछ वर्ष पहले रानीदियारा में ड्रेजिंग मशीन के खिलाफ हुआ था ग्रामीणों का विरोध, बंद करना पड़ा था काम।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कटाव रोकने की कवायद के बीच राघोपुर में गुरुवार को नदी का किनारा फिर दरकने लगा। कटाव निरोधी कार्य में लगाए गए बड़े जहाज के हैवी इंजन के लगातार कंपन के बीच नदी किनारे मिट्टी के खिसकने का खौफनाक मंजर सामने आया। कटाव रोकने के लिए लाई गई भारी मशीनरी ही कहीं कटाव को न्योता तो नहीं दे रही – यह सवाल अब ग्रामीणों के बीच जोर पकड़ने लगा है।मालूम हो कि प्रारंभिक दौर में यानी जब गंगा उफान पर थी […]

Bhagalpur: गंगा का पानी चढ़ा तो रेलवे ने बढ़ाई चौकसी, खतरे वाले पुलों पर 20-30 की रफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कहलगांव से जमालपुर तक 24 घंटे निगरानी, हर घंटे दर्ज हो रहा जलस्तर; भागलपुर में डेरा डाले हैं रेलवे के वरिष्ठ इंजीनियर।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा का पानी भले ही रेल पटरियों पर नहीं दौड़ रहा हो, लेकिन नदी के बढ़े जलस्तर ने रेलवे की रफ्तार जरूर थाम दी है। कहलगांव से भागलपुर होते हुए जमालपुर तक कई रेलवे पुलों पर बाढ़ का पानी खतरे के स्तर को पार कर चुका है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने संवेदनशील पुलों पर ट्रेनों की गति घटाकर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। साथ ही पटरी और पुलों की निगरानी के लिए रेलवे की पूरी मशीनरी चौबीसों घंटे सक्रिय है। पूर्व रेलवे ने मालदा मंडल के बाढ़ प्रभावित […]

Bhagalpur: बंद मंदिर गेट के पीछे सात फेरे और सिंदूर! वीडियो वायरल हुआ तो मचा हड़कंप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भद्रेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में नाबालिगों के पहुंचने का दावा, न्यास समिति ने शुरू की पहचान की कवायद। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। मंदिर का गेट बंद था, पुजारी घर लौट चुके थे और परिसर में अचानक कुछ लड़कों के साथ एक लड़की पहुंची। इसके बाद मंदिर परिसर में जो हुआ, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। दावा किया जा रहा है कि करीब 8-10 लड़के एक लड़की के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे और शादी की रस्में निभाईं। वीडियो में कुछ लड़के दोनों का गठजोड़ कराते और सात फेरे लेने के साथ लड़की की मांग में सिंदूर भरने की रस्म होती दिखाई दे रही है।मामला श्री श्री 108 बाबा भद्रेश्वरनाथ महादेव […]

Bhagalpur: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर धांधी बेलारी में तैयारियों का जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ डीएम एवं एसएसपी ने हेलिपैड स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश भागलपुर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भागलपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने सुलतानगंज प्रखंड के धाँधी बेलारी स्थित के.एम. कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलिपैड स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसएसपी ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, हेलिपैड की तैयारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने […]

Bhagalpur: आर्द्रभूमियों के भौतिक सीमांकन को लेकर वन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘सेव बिहार वेटलैंड कैंपेन’ के तहत ऐप से होगी आर्द्रभूमियों की जीपीएस मैपिंग भागलपुर के अरण्य विहार सुंदरवन में बुधवार को आर्द्रभूमियों (वेटलैंड) के भौतिक सत्यापन एवं सीमांकन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा डब्ल्यूपीसी 304/2018 में 28 जुलाई 2026 को पारित आदेश के अनुपालन के तहत किया गया। कार्यशाला में भागलपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भागलपुर, बांका, जमुई, पूर्णिया, अररिया, सहरसा और सुपौल सहित सात वन प्रमंडलों के सहायक वन संरक्षक, वन क्षेत्र पदाधिकारी, वनपाल एवं वनरक्षियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान आर्द्रभूमि विशेषज्ञों ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही आर्द्रभूमियों के सटीक भौतिक सत्यापन और सीमांकन […]

Bhagalpur: प्राकृतिक खेती से मृदा स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ बिहार कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हुई प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यशाला। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा मृदा और पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका की जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार को बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के सभागार में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन जिला कृषि कार्यालय, भागलपुर के तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह, प्राचार्य-सह-अधिष्ठाता डॉ. रूबी रानी, जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद एवं उप परियोजना निदेशक, आत्मा प्रभात कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक एवं जैविक […]

Bhagalpur: पीड़ितों के भोजन की व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ फरका व शंकरपुर में सामुदायिक रसोई का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण भोजन और बेहतर व्यवस्था के निर्देश।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने बुधवार को सबौर अंचल के फरका पंचायत एवं शंकरपुर में संचालित सामुदायिक रसोई केंद्रों का निरीक्षण किया।डीएम ने सामुदायिक रसोई में तैयार एवं वितरित किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अंचल अधिकारी, सबौर को पर्याप्त संख्या में टेबल-कुर्सी समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना सुनिश्चित किया जाए। इसके […]

Bhagalpur: 8 किलो जला तांबे का तार बरामद, चार गिरफ्तार; एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर के तिलकामांझी थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तांबे का तार चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 8 किलोग्राम जला हुआ तांबे का तार बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विभिन्न घरों और दुकानों से बिजली के तार चोरी कर उन्हें एकत्र करते थे और बाद में तार जलाकर उसमें से तांबा निकालकर कबाड़ी दुकानों में बेचते थे। पुलिस के मुताबिक, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थों की बरामदगी तथा चोरी-छिनतई के हॉटस्पॉट वाले इलाकों में लगातार छापेमारी की जा […]