Tag Archives: bhagalpur news

Bhagalpur: बाढ़ के पानी में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में बाढ़ के बढ़ते पानी के बीच मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खानपुर पंचायत के दौलतपुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से 15 वर्षीय रोनक कुमार की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि रोनक कुमार अपने दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे पानी से बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में रोनक को लेकर सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर […]

Bhagalpur: दो दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन सत्र संपन्न, 150 बच्चों ने सीखे तनावमुक्त जीवन के सूत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रोहतास : बिक्रमगंज अनुमंडल के कर्मा धाम स्थित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त त्रिविर पब्लिक स्कूल में मंगलवार, 8 सितंबर को दो दिवसीय मेंटल हेल्थ मैनेजमेंट सत्र का समापन हुआ। कार्यक्रम में आचार्य ई. अंशु सिंह एवं आचार्य डॉ. प्रभात सुमन ने विद्यालय के करीब 150 बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। दो दिनों में कुल 10 सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को तनाव, क्रोध और चिंता के कारणों के साथ-साथ उनसे निपटने के व्यावहारिक उपाय बताए गए। ध्यान, एकाग्रता, सकारात्मक सोच, संवाद की कला, मधुर वाणी और आपसी संबंधों में प्रेम एवं सम्मान जैसे विषयों पर भी बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया। सत्र के दौरान बच्चों को यह […]

Bhagalpur: पांच साल बाद भी आंखों में आंसू, दिलों में जिंदा हैं सदानंद बाबू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 5वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, पुष्प अर्पित करते ही छलक पड़े आंसू; करीब पांच हजार लोगों ने लिया शांतिभोज में हिस्सा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कहलगांव का वह आंगन बुधवार को सिर्फ श्रद्धांजलि का स्थल नहीं था, बल्कि यादों और भावनाओं का समंदर बन गया था। पांच वर्ष पहले दुनिया से विदा हुए पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर जब सैकड़ों लोग उनके निवास पहुंचे और तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए, तो कई आंखें बरबस नम हो गईं। किसी के पास उन्हें याद करने के लिए शब्द कम पड़ रहे थे, तो कोई उनकी सहज मुस्कान और अपनत्व को याद कर भावुक हो उठा। सदानंद बाबू के साथ बिताए पलों को याद कर बुजुर्गों के होंठ […]

Bhagalpur: बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने में न हो देरी, दूर- दराज के इलाकों पर खास नजर रखने की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सांसद अजय मंडल ने आपदा प्रबंधन मंत्री के सामने उठाए प्रभावित परिवारों के मुद्दे। भागलपुर। बाढ़ के पानी के बीच राहत की उम्मीद लगाए बैठे परिवारों तक मदद पहुंचाने में किसी तरह की देरी न हो, इसे लेकर भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने प्रशासन से विशेष सतर्कता बरतने की मांग की है। मंगलवार को भागलपुर परिसदन के सभागार में आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सांसद ने बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति और पीड़ित परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सांसद ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में प्रशासन की पहली प्राथमिकता हर प्रभावित परिवार तक तत्काल राहत पहुंचाना होनी चाहिए। खासकर वे इलाके जहां पहुंचना मुश्किल है, वहां राहत टीमों […]

Bhagalpur: हाथों में तख्तियां, जुबां पर शिक्षा का संदेश… आदिवासी टोले के बच्चों ने दिखाई बदलाव की राह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। ‘पढ़ेगा बिहार, बढ़ेगा बिहार’… हाथों में संदेश-पट्टिकाएं और चेहरों पर आत्मविश्वास। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कहलगांव के मिर्धाचक आदिवासी टोले से बच्चों ने शिक्षा को लेकर ऐसी आवाज बुलंद की, जिसका संदेश स्कूल की दीवारों से निकलकर समाज तक पहुंचा।प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने अलग-अलग संदेशों के जरिए बताया कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है। यह व्यक्ति को अपने अधिकार समझने, सही निर्णय लेने और समाज में सम्मान के साथ आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाती है।बच्चों की हाथों में मौजूद संदेश-पट्टिकाओं पर लिखा था – ‘हर व्यक्ति शिक्षित, हर परिवार साक्षर’ और ‘हर समाज सशक्त’। इन नारों के जरिए विद्यार्थियों ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक […]

Bhagalpur: ट्रेन की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत, मासूम बिटिया अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। घर से निकले थे बेटी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने… शायद माता-पिता के मन में यही उम्मीद रही होगी कि इलाज के बाद उनकी मासूम बच्ची फिर से मुस्कुराएगी। लेकिन भागलपुर के अकबरनगर रेलवे स्टेशन पर चंद पलों में ही पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया। जिस बच्ची के इलाज के लिए मां-बाप उसे लेकर भागलपुर जा रहे थे, उसी बच्ची की आंखों के सामने उसके माता-पिता की जिंदगी ट्रेन के पहियों के नीचे खत्म हो गई।अकबरनगर स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करने के दौरान सुबोध मंडल और उनकी पत्नी कौशल्या देवी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 5 वर्षीय […]

Bhagalpur: जेल का नया लुक, सुरक्षा भी होगी चाक-चौबंद: भागलपुर में शुरू हुई कायापलट की तैयारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर की जेलें अब सिर्फ कैदियों को रखने की जगह नहीं रहेंगी, बल्कि इनके बुनियादी ढांचे और सुरक्षा व्यवस्था को भी नए सिरे से मजबूत किया जाएगा। स्पेशल सेंट्रल जेल और शहीद जुब्बा सहनी सेंट्रल जेल परिसर के सौंदर्याकरण और जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू हो गई है।भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल भागलपुर ने दोनों जेल परिसरों के विकास कार्यों के लिए शॉर्ट टेंडर जारी किया है। योजना में जेल परिसर के पुराने ढांचे को बेहतर बनाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है।आसमान से होगी निगरानी, बनेंगे दो नए वॉच टॉवर: शहीद जुब्बा सहनी सेंट्रल जेल में दो नए वॉच टॉवर बनाए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत प्रस्तावित इस निर्माण […]

Bhagalpur: छह महीने पहले बिसात पर उतरा अंशुमन, अब हर चाल में दिख रहा चैंपियन का खेल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

11 साल के नन्हे बाजीगर ने अंडर-11 में मारी बाजी, तीन प्रतियोगिताओं में उतरे, दो में बने विजेता भागलपुर : बिसात वही है, 64 खाने वही हैं, राजा-रानी समेत सारे मोहरे भी वही हैं, लेकिन चाल चलने वाला खिलाड़ी नया है और उसके इरादे किसी अनुभवी बाजीगर जैसे हैं। महज छह महीने पहले शतरंज की दुनिया में कदम रखने वाले घोघा (कहलगांव) के 11 वर्षीय अंशुमन अमित ने शुरुआती प्रतियोगिताओं में ही अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया है। कम समय में तीन टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर दो में अंडर-11 वर्ग का खिताब अपने नाम करने वाले अंशुमन ने संकेत दे दिया है कि उनकी नजर सिर्फ अगली चाल पर नहीं, बल्कि पूरी बाजी पर है। कहते हैं कि शतरंज […]

Bhagalpur: अब खेत में पढ़ेंगे कृषि विद्यार्थी, किसान के साथ मिलकर खोजेंगे समस्या का समाधान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बीएयू ने शुरू किया ‘एक छात्र-एक किसान-एक समाधान’ कार्यक्रम, छह माह तक खेत में होगा प्रयोग और मूल्यांकन भागलपुर : कृषि की पढ़ाई अब केवल कक्षा और प्रयोगशाला तक सीमित नहीं रहेगी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), भागलपुर ने कृषि विद्यार्थियों को सीधे किसानों और उनके खेतों से जोड़कर खेती की वास्तविक समस्याओं का व्यावहारिक समाधान खोजने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को ‘एक छात्र-एक किसान-एक समाधान’ (OSOFOS) फार्म-फील्ड कार्यक्रम की शुरुआत की गई। छह माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत एक पूरे सेमेस्टर के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी को एक किसान के साथ जोड़ा जाएगा। विद्यार्थी किसान के खेत पर जाकर उसकी खेती की प्रमुख समस्या को समझेंगे और उसकी पहचान करेंगे। […]

Bhagalpur: भागलपुर के डॉ. डीपी सिंह निर्विरोध बने एपीआई के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट, राष्ट्रीय मंच पर पहली बार शहर के डॉक्टर को बड़ी जिम्मेदारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर के चिकित्सा जगत ने राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दर्ज की है। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह को एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) का निर्विरोध नेशनल वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है। संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पाने वाले वे भागलपुर के पहले डॉक्टर बताए जा रहे हैं। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही स्थानीय चिकित्सा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई।यह नियुक्ति सिर्फ एक पद हासिल करने की उपलब्धि नहीं है, बल्कि भागलपुर के चिकित्सकों की राष्ट्रीय संगठनात्मक भूमिका के विस्तार के तौर पर भी देखी जा रही है। बिहार के साथ झारखंड और पश्चिम बंगाल के चिकित्सकों व शुभचिंतकों ने डॉ. सिंह को बधाई दी है। डॉ. […]