September 7, 2026
Bhagalpur: नई शिक्षा नीति पर सबौर कॉलेज की बड़ी पहल, ‘विकसित भारत की नींव’ बनेगी शोधपरक पुस्तक- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026@ देशभर के शिक्षाविदों के आलेख होंगे शामिल, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का संदेश। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों और विकसित भारत की परिकल्पना को केंद्र में रखकर सबौर महाविद्यालय, सबौर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रकाशन की तैयारी में जुट गया है। महाविद्यालय द्वारा प्रस्तावित संपादित पुस्तक ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : विकसित भारत की नींव’ के ब्रोशर का विधिवत अनावरण किया गया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) संजय कुमार झा ने संपादक मंडल के सदस्यों के साथ ब्रोशर का अनावरण किया। संपादक मंडल में डॉ. राकेश रंजन, डॉ. कुमार नित्य गोपाल, डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. मोहिनी कुमारी एवं डॉ. मयंक वत्स शामिल हैं।देशभर के शिक्षाविदों के आलेख होंगे शामिल:प्रस्तावित पुस्तक में राष्ट्रीय शिक्षा […]