September 5, 2026
Bhagalpur: गंगा का रौद्र रूप! भागलपुर, कहलगांव और सुल्तानगंज, 24 घंटे में बढ़ा पानी, खतरे के निशान से ऊपर- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ, जल संसाधन विभाग, पटना की ओर से 5 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार भागलपुर और कहलगांव में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में बढ़ा है। इससे गंगा किनारे के इलाकों में बाढ़ की स्थिति को लेकर निगरानी बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक भागलपुर स्टेशन पर गंगा का जलस्तर 34.17 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के 33.88 मीटर के मुकाबले 0.29 मीटर यानी 29 सेंटीमीटर अधिक है। यहां जलस्तर निर्धारित खतरे के निशान से 0.49 मीटर ऊपर पहुंच गया है। भागलपुर में गंगा का खतरे का स्तर 33.68 मीटर निर्धारित है।वहीं कहलगांव में […]