Tag Archives: bhagalpur news

Bhagalpur: VIP रफ्तार को लगा ‘डिवाइडर ब्रेक’ जाम में फंसी मंत्री बुलो मंडल की गाड़ी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ विक्रमशिला सेतु पर CM के कार्यक्रम का असर: पुलिस की चौकसी के बीच वाहनों की लंबी कतार, बेली ब्रिज के डिवाइडर से टकराई मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की गाड़ी।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर शनिवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का ऐसा ‘वीआईपी असर’ दिखा कि आम वाहन तो दूर, मंत्री जी की गाड़ी भी जाम की परीक्षा में फंस गई। सेतु पर वाहनों की लंबी कतार रेंग रही थी और इसी बीच मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की गाड़ी बेली ब्रिज के डिवाइडर से जा टकराई।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विक्रमशिला सेतु पर पुलिस की भारी चौकसी थी। सुरक्षा इंतजाम इतने पुख्ता थे कि वाहनों की रफ्तार ने मानो खुद ही ‘सुरक्षा […]

Bhagalpur: गंगा के कटाव पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन प्लान: 12 किमी तटबंध होगा मजबूत, ड्रेजिंग से थमेगी नदी की मार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ राघोपुर-महादेवपुर में एरियल सर्वे के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने कटाव स्थल का लिया जायजा, संवेदनशील इलाकों में तेजी से बचाव कार्य के निर्देश।पुरानी रेल लाइन तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि तटबंध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा की तेज धारा और लगातार हो रहे भीषण कटाव के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को भागलपुर पहुंचे। उन्होंने नवगछिया अनुमंडल के राघोपुर और महादेवपुर इलाके का दौरा कर बाढ़ और कटाव की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने पहले हेलीकॉप्टर से भागलपुर और नवगछिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे किया। इसके बाद राघोपुर-महादेवपुर पहुंचकर कटाव प्रभावित स्थलों का […]

Bhagalpur: भागलपुर में गंगा खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर, कहलगांव में भी एक मीटर ऊपर; सुल्तानगंज में बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने भागलपुर जिले में बाढ़ की चिंता और बढ़ा दी है। जल संसाधन विभाग के केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ, पटना की ओर से 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भागलपुर में गंगा का जलस्तर 33.88 मीटर दर्ज किया गया, जो निर्धारित खतरे के निशान 33.68 मीटर से 20 सेंटीमीटर ऊपर है। पिछले 24 घंटे में यहां गंगा के जलस्तर में 40 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।वहीं, कहलगांव में गंगा का जलस्तर 32.09 मीटर दर्ज किया गया है। यहां खतरे का स्तर 31.09 मीटर निर्धारित है और नदी एक मीटर ऊपर बह रही है। पिछले 24 घंटे में कहलगांव में गंगा का जलस्तर 24 सेंटीमीटर बढ़ा है। भागलपुर […]

Bhagalpur: राहत शिविर अब तक नदारद: बिहार जनसंघर्ष समिति ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया मुआयना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बिहार जनसंघर्ष समिति की टीम ने शुक्रवार को भागलपुर के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी मुआयना किया। समिति ने मुआयने के बाद प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए और तत्काल राहत शिविर शुरू करने समेत अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग जिला प्रशासन से की। समिति के अनुसार, टीम ने विश्वविद्यालय बाल निकेतन स्कूल, टिल्लाह कोठी, साहेबगंज, लालूचक, श्रीरामपुर, बैरिया, गोसाईदासपुर, मथुरापुर, रशदपुर और शंकरपुर सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। टीम में समिति के संयोजक गौतम कुमार, सह-संयोजक निर्मल कुमार, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार प्रसाद, संरक्षक उज्ज्वल घोष और डॉ. जयंत जलद शामिल थे।समिति ने दावा किया कि गंगा का जलस्तर लगातार […]

Bhagalpur: स्कूल-कॉलेज परिसरों में पहुंचे विस्थापित, गर्ल्स हॉस्टल और प्रोफेसर कॉलोनी में घुसा पानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। शहर में बाढ़ के पानी का फैलाव लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को कई इलाकों और शैक्षणिक परिसरों में पानी पहुंचने की सूचना सामने आई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में निकल रहे हैं। इस दौरान कुछ स्कूल-कॉलेज परिसरों में विस्थापितों के पहुंचने से प्रशासन के सामने उनके ठहरने और व्यवस्था का सवाल भी सामने आया। सीएमएस स्कूल मैदान में पहुंचे बाढ़ प्रभावितशंकरपुर चौवनियां क्षेत्र से बाढ़ प्रभावित कुछ लोग अपने मवेशियों के साथ सीएमएस स्कूल मैदान की ओर पहुंचे। लोगों के मवेशियों के साथ पहुंचने के कारण आसपास की सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित होने और जाम की स्थिति बनने की सूचना है।बाढ़ की स्थिति में मवेशियों को साथ […]

Bhagalpur: सांसद-मंत्री गायब, मजदूर भी नदारद; रघोपुर कटाव स्थल पर ‘काम बंद’ का लाइव वीडियो हुआ वायरल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बाढ़ और कटाव से जूझ रहे रघोपुर में शुक्रवार को विकास की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सरकारी इंतजामों और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए। कटाव स्थल पर आधी रात से ही काम बंद रहने का दावा करते हुए एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लाइव वीडियो प्रसारित किया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दिनभर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इस तरह की शिकायत पूर्व में भी सामने आ चुकी है। बताया गया कि वायरल वीडियो के बाद दोपहर में मंत्री ई शैलेन्द्र के कार्य स्थल पर पहुंचने की सूचना है। वीडियो में युवक स्थानीय लहजे में कथित तौर पर मंत्री शैलेन्द्र बाबू और सांसद अजय बाबू को […]

Bhagalpur: बाढ़ के पानी के बीच राहत शिविरों तक पहुंची विधायक की आवाज, पीड़ितों ने खोला समस्याओं का पिटारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बाढ़ ने शहर और आसपास के इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। घर-बार छोड़कर राहत शिविरों में पहुंचे परिवारों के सामने अब रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती है। ऐसे हालात में भागलपुर विधायक रोहित पांडे शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों के बीच पहुंचे और पीड़ित परिवारों से सीधे संवाद किया।टी.एन.बी. कॉलेजिएट, सराय चौक, चर्च फील्ड, सी.टी.एस. मैदान-1, मैदान-2 और महाशय ड्योढ़ी, चंपानगर समेत कई स्थानों पर विधायक ने लोगों से मुलाकात की। राहत शिविरों में शंकरपुर बिन टोली, मोहनपुर, बिन टोली, लालूचक नरगा, महाशय ड्योढ़ी, बैरिया और श्रीरामपुर समेत कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग शरण लिए हुए हैं।शिविरों में पहुंचते ही सबसे पहले सामने आई जरूरतों की तस्वीर। किसी ने भोजन […]

Bhagalpur: चार दशक की कलम को सम्मान, कुमार कृष्णन बोले – ‘यह उपलब्धि नहीं, आगे की राह का दायित्व है’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर।सम्मान मिला तो चेहरे पर खुशी थी, लेकिन शब्दों में उपलब्धि का गर्व कम और जिम्मेदारी का एहसास ज्यादा। चार दशक से पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े लेखन को समर्पित भागलपुर के स्वतंत्र पत्रकार कुमार कृष्णन के लिए बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन में मिला डॉ. विष्णु किशोर झा ‘बेचन’ स्मृति-सम्मान महज एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उनकी कलम के सामने खड़ी एक नई जिम्मेदारी का संकेत बन गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद कुमार कृष्णन ने कहा कि यह क्षण उनके लिए आत्मीय और भावपूर्ण है, लेकिन वे इसे व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में नहीं देखते। उनके लिए यह सम्मान उन सवालों और सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता की स्वीकृति है, जिन्हें पत्रकारिता के जरिए लगातार सामने लाने की […]

Bhagalpur: राघोपुर में 91 सामुदायिक शौचालय, 25 चापाकल और 14 शेड की व्यवस्था- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बाढ़ ने राघोपुर पंचायत के लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं तो प्रशासन ने राहत के साथ उन बुनियादी जरूरतों पर भी फोकस किया, जिनके बिना शिविरों में जिंदगी और कठिन हो सकती थी। राहत और बचाव कार्य के बीच अब पेयजल, शौचालय, स्नानघर और आश्रय जैसी सुविधाओं को मजबूत करने का काम लगातार जारी है।राघोपुर पंचायत में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुविधा के लिए कुल पांच राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 91 सामुदायिक और 20 व्यक्तिगत शौचालय बनवाए गए हैं। पानी की किल्लत न हो, इसके लिए 28 चापाकलों को चालू या दुरुस्त किया गया है, जबकि 5 नए चापाकल भी लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 7 […]

Noimg

Bhagalpur: सदानंद सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर नम होंगी आंखें- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देने जुटेंगे परिजन, शुभचिंतक और समर्थक। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जननेता स्व. सदानंद सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर आगमी 8 सितंबर को उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा। उनकी स्मृति में कहलगांव में श्रद्धांजलि सभा, सुंदरकांड पाठ और शांतिभोज का आयोजन होगा। कार्यक्रम में परिजनों के साथ बड़ी संख्या में शुभचिंतक, समर्थक और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे।इस आशय की जानकारी देते हुए उनके पुत्र ई शुभानंद मुकेश, सदस्य बिहार विधानसभा सह सदस्य प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति एवं प्रदेश अध्यक्ष, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ, जनता दल (यू) ने बताया कि मेरे पिता स्व. सदानंद सिंह का निधन 8 सितंबर 2021 को हुआ था। उनके निधन से बिहार की […]