5
(1)

भागलपुर जिला परिषद कार्यालय में आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद के माध्यम से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन निर्माण समेत कई विभागों से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में उप विकास आयुक्त रवि राकेश, जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार, उपाध्यक्ष सहित जिला परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान उप विकास आयुक्त रवि राकेश ने बताया कि जिला परिषद की आम बैठक प्रत्येक तीन महीने पर आयोजित की जाती है। बैठक में जिला परिषद के माध्यम से चल रही योजनाओं की समीक्षा की जाती है। साथ ही जिला परिषद सदस्यों की ओर से दिए गए सुझावों और विचारों पर भी विमर्श किया जाता है।

वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि जिला परिषद का मुख्य उद्देश्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लाभुकों तक पहुंचाना है। आज की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन निर्माण सहित कई विभागों की योजनाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक काफी सकारात्मक रही और इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: