0
(0)

नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और कैमरे का हार्ड डिस्क चोरी, गृहस्वामी ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रोड स्थित पावर ग्रिड के समीप एक बंद घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने नकदी और जेवरात समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना 27 नवंबर की रात की बताई जा रही है। परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदार के यहां भोज खाने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह घर लौटने पर गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई। मामले में गृहस्वामी राकेश कुमार चौधरी ने पुलिस अधीक्षक नवगछिया को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, राकेश कुमार चौधरी 27 नवंबर की शाम करीब सात बजे परिवार के सभी सदस्यों के साथ एक रिश्तेदार के यहां भोज खाने गए थे। घर बंद कर सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। 28 नवंबर की सुबह करीब सात बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर के मुख्य प्रवेश के दोनों गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था। घर की स्थिति देखकर परिवार को चोरी की घटना का पता चला।

इसके बाद घर में रखे सामान की जांच की गई तो दराज में रखे 1.80 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। चोरों ने घर में रखे जेवरात और अन्य सामान को भी चोरी कर लिया। चोरी गए सामान में सोने का एक भर का पोला, दो सोने की नथुनी, तीन सोने की अंगूठियां तथा करीब एक भर का सोने का नथ-टीका शामिल है। इसके अलावा चांदी की तीन पायल और बच्चे की चांदी की मठिया भी चोरी कर ली गई।

गृहस्वामी के अनुसार, चोर घर में लगे कैमरे का हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए। जेवरात रखने वाला बैग भी चोरी कर लिया गया, जिसमें जेवरों से संबंधित कागजात रखे थे। घर में रखी नकदी, जेवरात और अन्य सामान गायब होने के बाद चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब चार से पांच लाख रुपये आंकी गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर गृहस्वामी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने गृहस्वामी को थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक नवगछिया को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: