Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: आधी रात तक कटाव के बीच डटे रहे सांसद, राघोपुर में ‘रात की निगरानी’ से रोकने की कोशिश तबाही- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। राघोपुर में बांध का कटाव सिर्फ मिट्टी और पानी की लड़ाई नहीं रह गया है। खतरा बढ़ता देख भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल खुद मोर्चे पर उतर गए हैं। कटाव की सूचना मिलने के बाद से सांसद लगातार घटनास्थल पर डटे हैं और दो रातों तक आधी रात के बाद तक मौके पर रहकर बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे। सांसद की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। उनका जोर इस बात पर है कि राहत और बचाव का काम कागजों पर नहीं, बल्कि चौबीसों घंटे जमीन पर दिखाई दे।राघोपुर में बांध के तेज कटाव से कई घरों और कृषि योग्य जमीनों को नुकसान पहुंचा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने संबंधित विभाग और […]

Noimg

Bhagalpur: राघोपुर कटाव रोकने की कवायद के बीच बिंद टोली रिंग बांध पर मिट्टी कटाई, उठ रहे सुरक्षा पर सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। राघोपुर में गंगा के तेज कटाव से निपटने के लिए प्रशासन और जल संसाधन विभाग की ओर से बचाव कार्य तेज किए जाने के बीच बिंद टोली रिंग बांध पर मिट्टी काटे जाने का मामला सामने आया है। स्पर संख्या 7 और 8 के बीच मिट्टी कटाई की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस इलाके में पहले बांध टूटने से कई गांव जलमग्न हो चुके हैं, वहां मिट्टी काटे जाने से बांध की सुरक्षा पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। राघोपुर में गंगा के कटाव को नियंत्रित करने के लिए बालू से भरे बोरे, जियो बैग और मेगा बैग डाले जा रहे हैं। […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर, सुल्तानगंज और कहलगांव में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने भागलपुर जिले में चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ, पश्चिम विकास विभाग, पटना की ओर से 3 सितंबर को दोपहर 2 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक भागलपुर, सुल्तानगंज और कहलगांव में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में बढ़ा है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि तटवर्ती इलाकों के लिए चिंता का विषय है।भागलपुर में गंगा का जलस्तर गुरुवार दोपहर 33.48 मीटर दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 33.27 मीटर था। यानी 24 घंटे में जलस्तर में 21 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। यहां खतरे का स्तर 33.68 मीटर निर्धारित है। इस लिहाज से गंगा अब खतरे के निशान से महज 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही […]

Noimg

Bhagalpur: चौके से चौपाल’ तक पहुंची महिलाएं, अब नीतीश के काम को घर-घर पहुंचाने की तैयारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को लेकर जदयू ने भागलपुर में अपनी महिला इकाई को सक्रिय करने का संदेश दिया। गुरुवार को जदयू कार्यालय में आयोजित महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में पार्टी नेताओं ने महिलाओं से अपील की कि नीतीश कुमार के शासनकाल में महिलाओं के लिए किए गए कार्यों और योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाए।बैठक की मुख्य अतिथि एवं महिला प्रकोष्ठ जदयू की प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य शिवरानी प्रजापति ने कहा कि बिहार में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अवसर देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। उन्होंने पंचायती राज एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण तथा पुलिस सेवा में 33 प्रतिशत […]

Noimg

Bhagalpur: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट, कहलगांव के विकास की प्राथमिकताओं पर हुई सार्थक चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कहलगांव विधायक ई शुभानंद मुकेश मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की बुनियादी आवश्यकताओं और जनता की अपेक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोजगार सहित कहलगांव के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, किसानों के लिए सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे विषय चर्चा के […]

Noimg

Bhagalpur: आपात स्थिति: अब राघोपुर पंचायत के तीन टोलों पर कटाव का खतरा, घर छोड़कर पलायन कर रहे लोग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कटाव वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने साफ संदेश दिया है – खतरा बढ़े तो घर और सामान से पहले जान बचाएं। लोगों को जरूरी घरेलू सामान और मवेशियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। करीब दस साल बाद राघोपुर में गंगा फिर अपना रौद्र रूप पल-पल दिखा रही है। पिछले 11 दिनों से खैरपुर मार्जिनल बांध से जमींदारी बांध और रेलवे लाइन के बीच करीब 300-400 मीटर के क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कटाव जारी है। नदी की धार जिस तरह जमीन को काट रही है, उससे अब गंगा की नई धारा बनने की आशंका प्रबल हो गई है। ऐसा हुआ तो राघोपुर में बड़ी तबाही का खतरा […]

Noimg

Bhagalpur: राघोपुर में गंगा का रौद्र रूप: मंदिरों के बाद रेलवे लाइन पर संकट, कटाव का मंत्री ने लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भीषण कटाव से दुर्गा और हनुमान मंदिर ध्वस्त, तटबंध भी प्रभावित; पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिए निर्देश भागलपुर । गंगा नदी के लगातार बढ़ते कटाव ने नवगछिया के राघोपुर इलाके में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राघोपुर में कटाव की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। तेज कटाव की चपेट में आने से तटबंध के साथ दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर भी ध्वस्त हो चुके हैं। अब कटाव का खतरा रेलवे लाइन की ओर बढ़ने से इलाके में चिंता और बढ़ गई है। बिगड़ती स्थिति के बीच बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ने राघोपुर पहुंचकर कटाव प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने मौके […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप: तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना, अब खुद तोड़कर सामान बचा रहे लोग- GS NEWS

UncategorizedDESK20260

मंदरोनी, इंग्लिश फलका और माशारू में कटाव का कहर; कई घर गंगा में समाए, कई परिवारों पर बेघर होने का संकट भागलपुर। गंगा के बढ़ते कटाव ने भागलपुर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंदरोनी, इंग्लिश फलका और माशारू इलाके में पिछले दो दिनों से कटाव ने भयावह रूप ले लिया है। कई घर कटाव की चपेट में आकर जमींदोज हो चुके हैं, जबकि खतरे की जद में आए परिवार अपना आशियाना बचाने के लिए अब खुद ही घर तोड़कर सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं। गंगा की तेज धार के सामने वर्षों की मेहनत से खड़े किए गए आशियाने एक-एक कर उजड़ रहे हैं। कहीं मकान की दीवारें देखते ही […]

Noimg

Bhagalpur: खौफनाक रात बनी जिंदगी की आखिरी रात: खाना खाकर सोई 6 साल की मासूम, बारिश में ढही दीवार के नीचे दबकर मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कच्चे मकान की कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर गंभीर हुई बच्ची; मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया भागलपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच भागलपुर से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गोराडीह थाना क्षेत्र के हज्जू डी खरबा गांव में देर रात कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से करीब छह वर्षीय मासूम पूजा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव और आसपास […]

Noimg

Bhagalpur: बाढ़ ने रोकी 26 स्कूलों की घंटी, छह हजार से ज्यादा बच्चों की पढ़ाई पर संकट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ स्कूलों में पानी घुसा तो बदला पढ़ाई का ठिकाना, छह प्रखंडों के विद्यालय दूसरे स्कूलों से टैग; शिक्षक और बच्चे अब वहीं लगाएंगे हाजिरी। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा और कोसी के बढ़ते जलस्तर ने इस बार सिर्फ घरों और सड़कों को ही नहीं, बल्कि स्कूलों की घंटी को भी रोक दिया है। जिले के छह प्रखंडों के 26 सरकारी विद्यालय बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कहीं स्कूल परिसर में पानी भर गया है तो कहीं विद्यालय तक पहुंचने का रास्ता बाधित है। ऐसे में हजारों बच्चों की पढ़ाई पटरी से उतर गई है।बाढ़ की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्रभावित विद्यालयों को दूसरे नजदीकी विद्यालयों से टैग कर वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था शुरू की है। अब इन […]