Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: घोघा का ‘खेलो इंडिया’ सेंटर बंद, खिलाड़ियों का अभ्यास ठप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कोच रिंकी देवी ने मंत्री श्रेयसी सिंह से मिलकर लगाई गुहार – जल्द शुरू हो केंद्र, साथ में वॉलीबॉल मिनी सेंटर की भी हो स्थापना। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। खेल प्रतिभाओं को गांव-कस्बों से निकालकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई खेलो इंडिया योजना का कहलगांव प्रखंड के घोघा स्थित सेंटर इन दिनों बंद पड़ा है। सेंटर के बंद रहने से स्थानीय खिलाड़ियों के अभ्यास और प्रशिक्षण पर असर पड़ रहा है। अब इसे दोबारा शुरू कराने की मांग उठने लगी है।घोघा निवासी कोच रिंकी देवी ने खिलाड़ियों के साथ उद्योग एवं खेल विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में पत्र सौंपा है। उन्होंने सेंटर को जल्द से जल्द दोबारा शुरू कराने की […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा का कटाव बढ़ा रहा मुसीबत, लेकिन बीमारी के खिलाफ मोर्चे पर स्वास्थ्य विभाग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ राधोपुर में 5 मेडिकल कैंप सक्रिय, रोज 350-400 बाढ़ पीड़ितों को मिल रहा मुफ्त इलाज और दवा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा का कटाव राधोपुर क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। बाढ़ के पानी के बीच जहां रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई है, वहीं बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है। ऐसे समय में स्वास्थ्य विभाग ने राहत का एक अलग मोर्चा संभाल लिया है। खरीक प्रखंड के बाढ़ प्रभावित राधोपुर क्षेत्र में पांच विशेष स्वास्थ्य शिविर लगातार चलाए जा रहे हैं।इन कैंपों में बाढ़ पीड़ितों की जांच से लेकर इलाज और दवा तक की व्यवस्था मुफ्त की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हर दिन औसतन 350 से 400 लोगों को चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं दी […]

Noimg

Bhagalpur: अब बीमारी घर तक नहीं पहुंचेगी, इलाज पहुंचेगा: भागलपुर में 90 दिन का बड़ा स्वास्थ्य अभियान शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 30 साल पार लोगों की होगी स्क्रीनिंग, 430 केंद्रों पर 9.36 लाख लोगों की जांच का लक्ष्य; मधुमेह, बीपी और कैंसर पर खास नजर। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बीमारी गंभीर होने का इंतजार नहीं, अब उसकी शुरुआती आहट पर ही इलाज शुरू करने की तैयारी है। भागलपुर जिले में ‘जांच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का बुधवार से आगाज हो गया। अगले 90 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में जिले के 30 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 9 लाख 36 हजार लोगों की गैर-संचारी रोगों (NCD) के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी। अभियान के तहत जिले के 430 चिन्हित चिकित्सा संस्थानों को स्क्रीनिंग का केंद्र बनाया गया है। खास बात यह है कि लोगों को जांच के […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा के जलस्तर में तेजी, पटना के कई घाटों पर खतरे के निशान से ऊपर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर में गंगा का जलस्तर 33.27 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं कहलगांव क्षेत्र में जलस्तर 31.69 मीटर दर्ज हुआ है। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ, पश्चिम विकास विभाग, पटना की ओर से बुधवार दोपहर दो बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा के विभिन्न माप केंद्रों पर पिछले 24 घंटे में जलस्तर बढ़ा है। पटना के गांधीघाट पर गंगा का जलस्तर 49.75 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.15 मीटर ऊपर है। यहां पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 34 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।पटना के दीघाघाट पर भी गंगा का जलस्तर बढ़कर 50.82 मीटर […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा से जंग: राघोपुर तटबंध बचाने ग्राउंड जीरो पर उतरे सचिव, जहाजों से बरसाए जा रहे मेगा बैग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा लगातार जमीन काट रही है और राघोपुर जमींदारी तटबंध पर खतरा हर घंटे गहरा रहा है। पिछले दस दिनों से जारी कटाव ने जब विकराल रूप लिया तो बुधवार को सरकारी अमला कागजी कार्रवाई से निकलकर सीधे ग्राउंड जीरो पर पहुंच गया। अब तटबंध को बचाने के लिए रात-दिन फ्लड फाइटिंग चलेगी। नदी की धार का दबाव कम करने के लिए ड्रेजर उतार दिया गया है, जबकि जहाजों से मेगा बैग गिराकर कटाव रोकने की कोशिश शुरू हो गयी है। खरीक प्रखंड के राघोपुर जमींदारी तटबंध की स्थिति को लेकर सांसद अजय कुमार मंडल, पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र और ऊर्जा मंत्री शैलेष कुमार उर्फ बुलो मंडल की ओर से सरकार को भेजे गये गंभीर संदेश […]

Noimg

Bhagalpur: बैंक से निकले 50 हजार, गली में घात लगाए बैठी थी ‘लूट की जोड़ी’; हथियार दिखा रिटायर्ड रेलकर्मी को लूटा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बैंक से पैसे निकालकर घर लौटने की तैयारी कर रहे रिटायर्ड रेलकर्मी को शायद अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही कदम आगे अपराधी उसका इंतजार कर रहे हैं। बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास बाबूलाल होटल वाली गली में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 50 हजार रुपये निकालकर निकले तिलकामांझी आनंदबाग निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी से हथियार के बल पर छिनतई कर ली गयी।जानकारी के अनुसार, बैंक से रकम निकालने के बाद जैसे ही रेलकर्मी गली में पहुंचे, हेलमेट पहने एक व्यक्ति उनके सामने आ गया। आरोप है कि अपराधी ने हथियार का भय दिखाकर उनके पास मौजूद 50 हजार रुपये छीन लिये। इसके बाद वह पैदल मेन रोड की ओर भाग निकला। बताया जा रहा है कि वारदात […]

Noimg

Bhagalpur:डायल-112 की गाड़ी अब सिर्फ वाहन नहीं, मौके पर पहुंचने वाली पहली पुलिस मदद होगी- एसएसपी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। शहर में किसी आपात स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस की मदद कितनी तेजी से घटनास्थल तक पहुंचेगी, इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने डायल-112 के चालकों की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें कई अहम दिशा-निर्देश दिए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने स्मार्ट सिटी भागलपुर के सभागार में डायल-112 के चालकों के साथ बैठक कर त्वरित रिस्पॉन्स को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में स्पष्ट किया गया कि डायल-112 पर मिलने वाली आपातकालीन सूचना के बाद घटनास्थल तक पहुंचने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। चालकों को सतर्क रहते हुए कम से कम समय में मौके पर पहुंचने और जरूरतमंदों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश […]

Noimg

Bhagalpur: दिन में ‘युद्धस्तर’, रात में ‘आरामस्तर’! राघोपुर कटाव पर अर्पणा का सांसद अजय मंडल से सीधा सवाल – गंगा रात में छुट्टी पर चली जाती है क्या?- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ वैसे सांसद अजय कुमार मंडल भी मानते हैं कि जिस तरह राघोपुर में कटाव निरोधी कार्या के नाम पर लूट-खसोट के जरिए करीब एक हजार करोड़ रुपये पानी में बहाया गया, उतनी राशि में तो बाढ़ पीड़ितों को अन्यत्र बसाया जा सकता था। गंगा की धार को अपने हिसाब से अविरल बहने दिया जाता।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। राघोपुर में गंगा का कटाव लोगों के घर, जमीन और भविष्य पर लगातार खतरा बनकर मंडरा रहा है। दूसरी ओर, कटावरोधी कार्यों को लेकर अब सवाल भी तेज होने लगे हैं। बिहपुर विधानसभा से महागठबंधन की पूर्व प्रत्याशी अर्पणा कुमारी ने भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल से ऐसा सीधा सवाल दागा है, जिसका जवाब सिर्फ बयान से नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने […]

Noimg

Bhagalpur: रेलवे के नक्शे पर भागलपुर-अंग की नई पटकथा! 4,600 करोड़ के निवेश से बदलने वाली है कनेक्टिविटी की तस्वीर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर और अंग क्षेत्र के लिए रेलवे से आई घोषणाएं महज कुछ नई ट्रेनों या स्टेशनों तक सीमित नहीं हैं। अगर प्रस्तावित परियोजनाएं जमीन पर उतरती हैं, तो आने वाले वर्षों में भागलपुर से देवघर, तारापीठ, दुर्गापुर और रामपुरहाट तक आवाजाही का पूरा नेटवर्क नई शक्ल ले सकता है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बैठक के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने क्षेत्र के लिए कई बड़ी रेल परियोजनाओं की जानकारी दी है।सबसे खास बात यह है कि धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को एक ही नेटवर्क में जोड़ने की तैयारी दिखाई दे रही है। भागलपुर को देवघर और तारापीठ जैसे प्रमुख धार्मिक केंद्रों से जोड़ने के लिए स्थानीय MEMU/DEMU सेवाओं की योजना है। वहीं देवघर […]

Noimg

Bhagalpur- काजीकोरैया – राघोपुर मार्जिनल बांध पर बढ़ा गंगा का दबाव, कटाव प्रभावित इलाकों में तेज होंगे बचाव कार्य – सांसद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। खरीक प्रखंड के काजीकोरैया – राघोपुर मार्जिनल बांध के कटाव प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है। गंगा नदी के बढ़ते दबाव के बीच तटबंध की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग सक्रिय हो गए हैं। सांसद अजय कुमार मंडल स्थल निरीक्षण के बाद बताया कि अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों का स्थल निरीक्षण कर बाढ़ संघर्षात्मक और सुरक्षात्मक कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर कार्यरत कर्मियों से कटाव की वर्तमान स्थिति, गंगा के बढ़ते दबाव, तटबंध की स्थिरता और संवेदनशील बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। नदी की धार और कटाव की स्थिति को देखते हुए तटबंध की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।संवेदनशील बिंदुओं […]