0
(0)

सिंदूर की आपत्तिजनक तुलना पर देशभर में आक्रोश, भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कठोर कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की

भागलपुर। दिल्ली-एनसीआर में आयोजित एक हास्य कार्यक्रम के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की बिहार की महिलाओं और सिंदूर को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर देशभर में आक्रोश का माहौल है। टिप्पणी को लेकर महिलाओं में नाराजगी के साथ राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। बिहार भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं मीडिया पैनलिस्ट प्रीति शेखर ने कॉमेडियन की टिप्पणी पर तीखा पलटवार करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रीति शेखर ने कहा कि बिहार में एक प्रचलित कहावत है कि ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते’। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यश माहेश्वरी को बिहार की महिलाएं लतिया देंगी, तब उन्हें समझ आएगा कि महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का परिणाम क्या होता है।

उन्होंने कहा कि बिहार का सबसे बड़ा पर्व छठ महापर्व है, जिसमें महिलाएं श्रद्धा, आस्था और परंपरा के साथ सिंदूर धारण करती हैं। ऐसे पवित्र प्रतीक और महिलाओं के सम्मान को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद आपत्तिजनक है। सिंदूर की पुरुष के निजी अंग से तुलना करना उनकी नजर में बेहद घटिया और ओछी मानसिकता का परिचायक है।

प्रीति शेखर ने कहा कि इस तरह की अभद्र टिप्पणी को किसी भी परिस्थिति में हास्य या मनोरंजन के नाम पर उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने यश माहेश्वरी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बिहार सरकार को भी इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में केवल माफी पर्याप्त नहीं होनी चाहिए और संबंधित कॉमेडियन को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: