Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: गंगा के बढ़ते जलस्तर और कटाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, महादेवपुर बांध पर विशेष निगरानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि और नदी की धारा में बदलाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। नदी में बड़ी मात्रा में सिल्ट (गाद) जमा होने और तेज धारा के कारण कई जगह कटाव की स्थिति बनी हुई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर संवेदनशील और प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। कटाव को नियंत्रित करने और महत्वपूर्ण संरचनाओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य में जुटी हैं। संभावित रूप से प्रभावित इलाकों के लोगों को भी सतर्क किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। महादेवपुर बांध पर विशेष […]

Noimg

Bhagalpur: 377 करोड़ की एफडी, फिर भी पेंशन के लिए तरस रहे पेंशनर, एफडी तोड़िए, पेंशन दीजिए’।- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ टीएमबीयू में अगस्त की पेंशन पर फिर संकट के बादल। पेंशनर संघर्ष मंच ने कहा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। एक तरफ विश्वविद्यालय के खाते में करोड़ों रुपये की एफडी, दूसरी तरफ अपने ही हक की पेंशन के लिए इंतजार करते बुजुर्ग पेंशनर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में अगस्त माह की पेंशन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पेंशनर संघर्ष मंच ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब करोड़ों रुपये की राशि एफडी के रूप में मौजूद है, तो आखिर पेंशनरों को उनके अगस्त माह की पेंशन देने में परेशानी क्यों हो रही है! मंच के संयोजक प्रो. पवन कुमार सिंह ने कहा कि […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा का पानी बढ़ा तो शहर की ओर मुड़ीं ‘जल की रानियां’, शहरी घाटों पर दर्जनों डॉल्फिन का डेरा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा में बढ़ता जलस्तर जहां लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है, वहीं इसका एक अनोखा असर नदी की ‘जल की रानियों’ पर भी दिखाई दे रहा है। विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभ्यारण्य से दर्जनों डॉल्फिन भागलपुर के शहरी नदी तटों की ओर पहुंच गई हैं। बुढ़ानाथ, बरारी और बाबुपुर जैसे इलाकों में इनकी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा है।बताया जा रहा है कि गंगा की मुख्य धारा में तेज बहाव के कारण डॉल्फिन अपेक्षाकृत शांत और सुरक्षित पानी की तलाश में तटीय इलाकों की ओर आ गई हैं। यानी जिस बढ़े जलस्तर को इंसान खतरे के रूप में देख रहा है, उसी पानी ने डॉल्फिन को अपना ठिकाना बदलने के लिए मजबूर कर दिया […]

Noimg

Bhagalpur: देखते ही देखते मां गंगा की गोद में समा गए- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

राघोपुर के चैती दुर्गा और बजरंगबली मंदिर @ देखते ही देखते राघोपुर के चैती दुर्गा और बजरंगबली मंदिर हुए विलीन, 30 साल की आस्था पर टूटा कटाव का कहर।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। वह मंजर जिसने राघोपुर के लोगों की आंखों को नम कर दिया। देखते ही देखते मां गंगा की तेज धार ने आस्था के उन दो केंद्रों को अपने आगोश में ले लिया, जहां पिछले करीब तीन दशकों से पूजा की घंटियां गूंजती थीं। राघोपुर चैती दुर्गा मंदिर और बजरंगबली मंदिर अब गंगा की लहरों में विलीन हो चुके हैं। राघोपुर-खैरपुर क्षेत्र में गंगा के भीषण कटाव से करीब 250 मीटर लंबा जमींदारी बांध नदी में समा गया है। कटाव वाले स्थान पर नदी की गहराई करीब 5 से 16 मीटर […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा के भंवर में मौत से जंग: 900 बोरी बालू से लदी नाव फंसी, 9 मजदूरों की सांसें अटकीं; SDRF-NDRF ने बचाई जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ इस घटना ने कुछ दिन पहले हुए नाव हादसे की याद फिर ताजा कर दी। उस घटना में भी नाव इसी तरह गंगा के भंवर में फंसकर नदी में समा गई थी। नाव पर 21 मजदूर सवार थे। हादसे में दो मजदूरों की दबने से मौत हो गई थी।नाव पर सवार मजदूरों के बिना सुरक्षा जैकेट होने की बात सामने आई है। ऐसे में सवाल यह है कि पिछली दुर्घटना के बाद भी नाव संचालन में सुरक्षा मानकों को लेकर लापरवाही क्यों जारी है? प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। राघोपुर में गंगा ने एक बार फिर अपना खतरनाक रूप दिखाया। मजदूरों से भरी एक नाव अचानक बीच भंवर में फंस गई। नाव पर करीब 900 बोरी बालू लदी थी और नौ मजदूर […]

Noimg

Bhagalpur: बिहार में छात्र और युवा शक्ति को सशक्त बनाना सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता – रूहैल रंजन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ छात्र जदयू को छात्रों की शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास, विश्वविद्यालयों की समस्याओं तथा सामाजिक सेवा से जुड़े मुद्दों के लिए एक विश्वसनीय मंच बनाया जाएगा। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। डिग्री कॉलेज काशील, गोराडीह में मंगलवार को छात्र जदयू की ओर से ‘छात्र संवाद-सह-समीक्षा बैठक’ का आयोजन किया गया। बैठक में छात्र-छात्राओं से संवाद कर संगठन की गतिविधियों, छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छात्र जदयू के विधायक सह प्रदेश प्रभारी रुहैल रंजन एवं प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। मंच संचालन छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष गोलू मंडल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय […]

Noimg

Bhagalpur: अवैध शराब बरामदगी मामले में वाहन मालिक अमीन मुर्मू दोषी करार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सजा के बिंदु पर 7 सितंबर को होगी अगली सुनवाई भागलपुर । अवैध शराब बरामदगी के मामले में विशेष उत्पाद न्यायाधीश-2, भागलपुर शिव कुमार शर्मा के न्यायालय ने सोमवार को वाहन मालिक अमीन मुर्मू को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत दोषी करार दिया। मामले में सजा के बिंदु पर अगली सुनवाई 7 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है। मामला कहलगांव थाना कांड संख्या-64/2025 एवं विशेष उत्पाद वाद संख्या-710/2025 से संबंधित है। अभियोजन के अनुसार, 25 फरवरी 2025 को कहलगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शोभनाथपुर पुल संख्या-5 के पास ग्रामीणों ने एक मोटरसाइकिल पकड़ी है, जिस पर अवैध शराब लदी हुई है। सूचना का […]

Noimg

Bhagalpur: राघोपुर में धारा मोड़ने की तैयारी; ड्रेजिंग मशीन से कम किया जाएगा तटबंध पर दबाव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर जिले के राघोपुर में गंगा का कटाव लगातार चुनौती बना हुआ है। नदी की तेज और बदलती धारा के कारण काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल तटबंध का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। तटबंध को बचाने और कटाव की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए जल संसाधन विभाग और प्रशासन की ओर से बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। अब नदी की मुख्य धारा को मोड़ने के लिए ड्रेजिंग मशीन लगाने की तैयारी की जा रही है। इसका उद्देश्य नदी की धारा का दबाव तटबंध से हटाना और क्षतिग्रस्त हिस्से में मरम्मत कार्य के लिए अनुकूल स्थिति तैयार करना है।प्रशासन की कोशिश है कि नदी की धारा का दबाव कम होने के बाद क्षतिग्रस्त तटबंध को मजबूत किया […]

Noimg

Bhagalpur: 50 लाख के ‘अधिक भुगतान’ पर विश्वविद्यालय खामोश क्यों!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ टीएनबी कॉलेज के बड़ा बाबू के वेतन निर्धारण पर उठे गंभीर सवाल, रिटायर्ड अधिकारी ने पे फिक्सेशन कमिटी की भूमिका पर उठाई उंगली। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। टीएनबी कॉलेज, भागलपुर के बड़ा बाबू प्रकाश पाठक के वेतन एवं एरियर भुगतान को लेकर विश्वविद्यालय में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। रिटायर्ड प्रशाखा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार झा ने दावा किया है कि सरकारी वेतन निर्धारण के नियमों की अनदेखी कर किए गए भुगतान के कारण मार्च 2026 तक 56.50 लाख रुपये वेतन मद में और 16.87 लाख रुपये एरियर मद में अधिक भुगतान हुआ है। उनका आरोप है कि इस मामले में 5 अगस्त को कुलपति, कुलसचिव और वित्त पदाधिकारी को विस्तृत प्रतिवेदन एवं भुगतान का चार्ट सौंपे जाने के […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में उठा जनसरोकार का नया मंच, निष्पक्ष आवाज के लिए बना ‘बिहार जनसंघर्ष समिति’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सामाजिक मुद्दों पर हस्तक्षेप करेगा संगठन, गौतम कुमार बने संयोजक; आदित्य प्रकरण पर सरकार से संवेदनशील पहल की मांग। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। शहर में सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर अब एक नया मंच सक्रिय होगा। भागलपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में ‘बिहार जनसंघर्ष समिति’ के गठन का निर्णय लिया गया। होटल आमंत्रण में सोमवार को आयोजित बैठक में देश, बिहार और भागलपुर से जुड़े विभिन्न ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के बाद इस संगठन की नींव रखी गई। बैठक में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महसूस किया कि समाज में सामने आने वाले जनसरोकार के मुद्दों पर राजनीतिक या अन्य किसी पूर्वाग्रह से अलग हटकर निष्पक्ष हस्तक्षेप और जनहित में आवाज उठाने के लिए एक व्यापक जनसंगठन […]