0
(0)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश देने वाले सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी महाराज की जयंती पर सामाजिक संस्था ‘स्वाभिमान’ की ओर से स्थानीय प्रगति शिक्षण संस्थान, मंदरोजा में श्रद्धा और सम्मान के साथ समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने गुरु नानक देव जी को मानवता का प्रकाशपुंज बताते हुए उनके विचारों को वर्तमान समाज के लिए भी प्रासंगिक बताया।

समारोह की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ रंजन कुमार राय ने गुरु नानक देव जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उपस्थित सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर रंजन कुमार राय ने कहा कि भारत संतों की भूमि है और गुरु नानक देव जी संत परंपरा के महान प्रकाशस्तंभ थे। उन्होंने संपूर्ण मानवता को प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी मानवता के पुंज प्रकाश थे। उनके पवित्र विचार और आध्यात्मिक ज्ञान आज भी पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

अध्यक्षीय संबोधन में जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। उनके अनमोल वचन मानवीय संवेदनाओं, प्रेम और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत हैं।

समारोह को अजय शंकर प्रसाद, सुधांशु शेखर, राजेश झा, संतोष कुमार, नवल किशोर और राजीव रंजन ने भी संबोधित किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: