August 31, 2026
Bhagalpur: 699 करोड़ खर्च, फिर भी राघोपुर में कटाव क्यों! अर्पणा ने उठाए सवाल-‘अब प्रार्थना नहीं,जवाबदेही चाहिए’- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026@ राघोपुर तटबंध पर पहुंचीं बिहपुर की पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी, लापता श्रमिकों की खोज से लेकर स्थायी कटावरोधी योजना तक सरकार के सामने रखीं कई मांगें। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा का जलस्तर और राघोपुर तटबंध का कटाव भले ही प्राकृतिक संकट हो, लेकिन समय रहते वैज्ञानिक अध्ययन और ठोस तैयारी नहीं होना अब प्रशासनिक जवाबदेही का सवाल बनता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर बिहपुर विधानसभा की पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी अर्पणा कुमारी रविवार को खरीक प्रखंड के राघोपुर तटबंध के कटाव प्रभावित इलाकों में पहुंचीं। उन्होंने ब्रह्म बाबा स्थान, चैती मां दुर्गा स्थान और कटाव स्थल का जायजा लिया तथा प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ […]