0
(0)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। बियाडा घाट पर सोमवार शाम उस वक्त विवाद गहरा गया, जब भागलपुर के सांसद अजय मंडल की गाड़ी को कार्गो फेरी पर चढ़ाने से रोक दिया गया। शाम करीब 4:40 बजे शुरू हुआ यह घटनाक्रम रात 9 बजे तक जारी रहा। करीब चार घंटे तक सांसद घाट पर इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी गाड़ी गंगा पार नहीं जा सकी।

मिली जानकारी के मुताबिक, सांसद अजय मंडल नवगछिया में एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी सिलसिले में वे अपनी गाड़ी लेकर बियाडा घाट पहुंचे थे। उसी दौरान जानवी घाट से एक कार्गो वेसल बियाडा घाट आ रहा था, जिस पर पहले से कुछ गाड़ियां लदी हुई थीं। सांसद ने वहां मौजूद लोगों से अपनी गाड़ी फेरी पर चढ़वाने में मदद मांगी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी गाड़ी वेसल पर नहीं चढ़ सकी।

चार घंटे इंतजार, फिर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!

घाट पर घंटों इंतजार और गाड़ी पार नहीं होने से सांसद अजय मंडल नाराज हो गए। रात करीब 9 बजे उन्हें वापस लौटना पड़ा। अब सांसद ने इस मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई का ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वे जीरो माइल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।

फेरी संचालन पर उठे सवाल, जवाबदेही किसकी?

इस पूरे घटनाक्रम ने बियाडा घाट की फेरी व्यवस्था और कार्गो वेसल के संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सांसद की गाड़ी को फेरी पर चढ़ाने की अनुमति क्यों नहीं मिली? क्या इसके पीछे कोई तकनीकी या संचालन संबंधी बाध्यता थी, या फिर व्यवस्था में कहीं लापरवाही हुई?

फिलहाल घाट प्रबंधन और वेसल ऑपरेटर का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। उनकी प्रतिक्रिया के बाद ही विवाद की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि जीरो माइल थाने में FIR दर्ज होने के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई होती है और फेरी संचालन से जुड़े जिम्मेदार लोगों से क्या जवाब-तलब किया जाता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: