
नवगछिया। नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में नवगछिया पुलिस ने आरोपित बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2025 को पीड़िता की मां ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी कि 3 सितंबर 2025 को बबलू कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 327/25 दर्ज किया गया था।
मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही घटना में संलिप्त होने के आरोप में बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान बबलू कुमार, पिता गुड्डू मंडल, निवासी मुसहरी पट्टी, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।















