
तेतरी और मनिया मोड़ के रहने वाले हैं दोनों आरोपित, न्यायालय से जारी था गिरफ्तारी वारंट
नवगछिया। नवगछिया थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान तेतरी निवासी मु. मोजिम और मनिया मोड़ निवासी मु. अमानत खां के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मु. मोजिम के विरुद्ध नवगछिया व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। वहीं, मु. अमानत खां के विरुद्ध नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।














