0
(0)

नवगछिया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए विभिन्न घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नवगछिया पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की विशेष तैयारी की है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। साथ ही वाहनों के प्रवेश और रोकने के स्थान निर्धारित किए गए हैं। घाटों तक श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाए रखने के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं, ताकि घाटों के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नवगछिया के महादेवपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा तीनटंगा घाट और जहाज घाट पर भी श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराना है। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने संबंधित स्थानों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की तैयारी की है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के गंगा स्नान कर सकें और घाटों के आसपास यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: