Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: सोशल मीडिया से लोकतंत्र तक: BHU की पुस्तक में सबौर के शिक्षक डॉ. मयंक वत्स की शोध-दृष्टि- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सबौर महाविद्यालय के लिए अकादमिक उपलब्धि, शोधपरक लेख को मिली राष्ट्रीय स्तर पर जगह। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज़, राजनीतिक प्रचार और लोकतंत्र के बदलते स्वरूप पर सबौर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. मयंक वत्स की शोध-दृष्टि अब राष्ट्रीय अकादमिक विमर्श का हिस्सा बन गई है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘India in the 21st Century: Society, Politics and Emerging Challenges’ में डॉ. मयंक वत्स का शोधपरक लेख प्रकाशित हुआ है।पुस्तक का संपादन राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) हेमंत कुमार मालवीय ने किया है, जबकि इसका प्रकाशन हंस प्रकाशन, दिल्ली द्वारा किया गया है। पुस्तक में डॉ. वत्स का लेख पांचवें अध्याय के रूप में शामिल किया […]

Noimg

Bhagalpur: 64 खानों की नन्हीं ‘जादूगरनी’: ढाई साल की भाव्या ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज में रचा इतिहास, मिला ‘बिहार यंग अचीवर अवॉर्ड’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जहां इस उम्र में बच्चे खिलौनों से खेलना सीखते हैं, वहीं भागलपुर की नन्हीं परी भाव्या श्री शतरंज की बिसात पर बड़े-बड़े दिग्गजों को मात देने की चुनौती पेश कर रही है। महज 2 साल 6 महीने की उम्र में अंतरराष्ट्रीय FIDE रेटेड शतरंज टूर्नामेंट में 2 अंक अर्जित कर भाव्या ने एक नया इतिहास रच दिया है। इस असाधारण और दुर्लभ उपलब्धि के लिए भाव्या को पटना में आयोजित 26वें बिहार अवॉर्ड समारोह में ‘बिहार यंग अचीवर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।सिकंदरपुर (भागलपुर) निवासी कुणाल राय और रूपा राय की सुपुत्री नन्हीं भाव्या ने बोलना सीखने के साथ ही शतरंज की गोटियों से नाता जोड़ लिया था। वह घोड़े की ढाई चाल को बखूबी समझ चुकी […]

Noimg

Bhagalpur: जब लाखों कांवरियों के कदम बढ़े देवघर की ओर, सुल्तानगंज में स्वास्थ्य विभाग बना ‘सेहत का सहारा’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 24 घंटे मुस्तैद रहीं मेडिकल टीमें, 15 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों से करीब 2 लाख श्रद्धालुओं तक पहुंची चिकित्सा सेवा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कंधे पर कांवर, जुबां पर बोल बम और आंखों में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की आस। सुल्तानगंज से देवघर की कठिन यात्रा पर निकलते लाखों श्रद्धालुओं के लिए यह सिर्फ आस्था की राह नहीं थी, बल्कि तपस्या जैसी यात्रा थी। किसी के कदम थक रहे थे, कोई गर्मी से बेहाल था, किसी को चक्कर आ रहा था तो कहीं अचानक चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ रही थी।श्रावणी मेला-2026 में भागलपुर स्वास्थ्य विभाग ने करीब 2 लाख श्रद्धालुओं को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। दिन हो या रात, आस्था का कारवां चलता रहा और उसके साथ स्वास्थ्य […]

Noimg

Bhagalpur: कनेक्शन कटा, फिर भी जल रही थी बिजली! रसलपुर में दो दिन की छापेमारी में 9 पकड़े गए- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ अवैध कनेक्शन से लेकर मीटर बायपास तक खुली चोरी की पोल, विभाग ने आंकी 9.20 लाख की राजस्व क्षति। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिजली का कनेक्शन काट दिया गया, बकाया बिल भी जमा नहीं हुआ, लेकिन घर और मोटर में बिजली फिर भी दौड़ती रही। कहलगांव अनुमंडल स्थित रसलपुर थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की लगातार दो दिनों की छापेमारी में बिजली चोरी के ऐसे ही मामले सामने आए हैं। 28 और 29 अगस्त को हुई कार्रवाई में नौ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। विद्युत विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी के लिए रसलपुर थाने में आवेदन दिया है। विभाग के मुताबिक नौ मामलों में कुल 9 लाख 20 हजार 57 […]

Noimg

Bhagalpur: फरक्का पर फिर उठी बड़ी आवाज: ‘नई संधि नहीं, बांध-बराज तोड़कर नदियों को आजाद करो’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ गंगा मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय जन संवाद में नदीकर्मियों का ऐलान, विकास के नाम पर नदियों को बांधने की नीति पर भी उठे सवाल।ऑनलाइन जुड़े गंगा मुक्ति आंदोलन के अनिल प्रकाश, नदी घाटी मंच के संयोजक गौतम बंदोपाध्याय और जया मित्र ने भी अपने विचार रखे। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। फरक्का जल समझौते की मियाद पूरी होने के मुहाने पर गंगा मुक्ति आंदोलन ने एक बार फिर नदियों की अविरलता का सवाल राष्ट्रीय बहस के केंद्र में ला दिया है। शनिवार को शुजागंज के एक होटल में शुरू हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय जन संवाद में देश के अलग-अलग हिस्सों से जुटे नदीकर्मियों ने साफ शब्दों में कहा – फरक्का पर नई संधि नहीं, बल्कि फरक्का बराज समेत नदियों पर बने […]

Noimg

Bhagalpur: बाढ़ के बीच राघोपुर में नहीं थमेगी इलाज की सांस, पांच राहत शिविरों में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। राघोपुर में बाढ़ ने मुश्किलें बढ़ाईं तो प्रशासन ने राहत के साथ इलाज का इंतजाम भी चौबीसों घंटे मजबूत कर दिया। खरीक के राघोपुर पंचायत क्षेत्र में चल रहे पांच अस्थायी राहत शिविर अब 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहेंगे। बाढ़ प्रभावित लोगों को शिविर से ही चिकित्सकीय परामर्श और जरूरी उपचार मिल सके, इसके लिए सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने चिकित्सा दलों की प्रतिनियुक्ति की है। यह व्यवस्था 28 अगस्त से अगले आदेश तक जारी रहेगी।रात में भी मिलेगा इलाजबाढ़ के दौरान बीमारी या अचानक तबीयत बिगड़ने पर लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। प्रत्येक शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है।पहली पाली: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 […]

Noimg

Bhagalpur: रक्षा सूत्र लेकर सुबह निकली बहन, विक्रमशिला सेतु के महाजाम में शाम तक अटकी रही… भाई की कलाई इंतजार करती रही!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। रक्षाबंधन का दिन था। घर से निकलते वक्त बहन के हाथ में राखी थी और मन में भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने की खुशी। लेकिन रास्ते में विक्रमशिला सेतु का महाजाम ऐसा फंसा कि सुबह की उम्मीद शाम तक इंतजार में बदल गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस भावुक पंक्ति – ‘रक्षा सूत्र लेकर सुबह निकली बहन, विक्रमशिला सेतु के महाजाम में शाम तक अटकी रही… भाई की कलाई इंतज़ार करती रही!’ ने भागलपुर की यातायात व्यवस्था को लेकर एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है।राखी लेकर निकलीं बहनें, रास्ते ने रोक दी रफ्ताररक्षाबंधन पर दूर-दराज से अपने मायके या भाइयों के घर पहुंचने वाली महिलाओं के लिए यह दिन खास होता है। […]

Noimg

Bhagalpur: रक्षाबंधन पर भी लापता भाई का इंतजार करती रहीं बहनें, बोलीं—भाई मिल जाए तो बांधेंगे राखी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। शुक्रवार को पूरा देश जहां रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना रहा था, वहीं भागलपुर की दो बहनों के लिए यह त्योहार इंतजार और दर्द के बीच बीता। लुशी और शोभा अपने लापता भाई बादल मंडल के लौटने की आस लगाए बैठी रहीं। हाथ में राखी थी और दिल में बस एक उम्मीद—भाई मिल जाए तो उसकी कलाई पर राखी बांध सकें। दो दिन पहले भागलपुर के राघोपुर तटबंध के पास हुए नौका हादसे में बादल मंडल डूब गए थे। हादसे के बाद से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि दोनों बहनें लगातार भाई के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठी हैं। लुशी और शोभा ने बताया कि […]

Noimg

Bhagalpur: रक्षाबंधन से पहले गंगा ने छीन लीं तीन बहनें, एक को बचाने उतरीं तो तीनों की चली गई जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर में दर्दनाक हादसा: दखली घाट पर गंगा स्नान के दौरान तीन बच्चियों की डूबने से मौत, चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए शव। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। रक्षाबंधन की खुशियों से ठीक पहले एक परिवार ही नहीं, पूरा गांव मातम में डूब गया। भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी कर रही तीन बच्चियां शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान काल के गाल में समा गईं। एक बच्ची गहरे पानी में डूबने लगी तो उसे बचाने के लिए दूसरी पानी में उतरी और फिर तीसरी भी मदद के लिए आगे बढ़ गई। देखते ही देखते तीनों बच्चियां गंगा की गहराई में समा गईं। दर्दनाक हादसा पीरपैंती थाना क्षेत्र के ओनलीटोला के पास स्थित दखली घाट पर शुक्रवार […]

Noimg

Bhagalpur: राखी के धागे में पिरोया प्यार, दूरियों के बीच भी कायम रहा भाई-बहन का रिश्ता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। रक्षा बंधन महज एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के उस रिश्ते का उत्सव है, जिसमें प्रेम, विश्वास, अपनापन और जीवनभर साथ निभाने का वादा छिपा होता है। कलाई पर बंधा एक नन्हा-सा रक्षा सूत्र बहन के स्नेह का प्रतीक बन जाता है, तो भाई के लिए वह बहन की खुशियों और सुरक्षा की जिम्मेदारी का संकल्प।अंग की धरती पर शुभ मुहूर्त के प्रवेश करते ही शुक्रवार को घर-आंगन से लेकर शहर और गांव तक भाई-बहन के प्रेम का अनुपम दृश्य देखने को मिला। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और अपने हाथों से मिष्ठान खिलाया। इस दौरान सबसे भावुक क्षण वह रहा, जब कई बहनों ने धन-दौलत, गहने-जेवर […]