5
(2)

बेगूसराय से भागलपुर जा रही थी गाड़ी, हादसे में सैकड़ों मुर्गों की मौत; चालक बाल-बाल बचा

भागलपुर। नाथनगर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर बाइपास के पास घने कोहरे के कारण मुर्गों से लदी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप पर लदे सैकड़ों मुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, वाहन चालक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। मुर्गा कारोबारी को करीब एक से डेढ़ लाख रुपये तक का नुकसान होने की बात बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी बेगूसराय से मुर्गे लादकर भागलपुर के हबीबपुर जा रही थी। इसी दौरान किशनपुर बाइपास के पास घना कोहरा छाया हुआ था। चालक के अनुसार, सामने से आ रहा एक ट्रक अचानक दिखाई दिया। ट्रक से बचने के लिए उसने तुरंत ब्रेक लगाया। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद गाड़ी में लदे मुर्गे सड़क पर बिखर गए। इनमें से सैकड़ों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मधुसूदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर पलटी हुई पिकअप को सीधा कराया। इसके बाद वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

हादसे में चालक को चोट लगने की कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं, मुर्गों की मौत से कारोबारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: