Tag Archives: bhagalpur news

Noimg

Bhagalpur: मुझे पल-पल की ऐयाशी पसंद…’ सोशल मीडिया पोस्ट से फिर चर्चा में आए लव गुरु मटुकनाथ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार के चर्चित ‘लव गुरु’ और पूर्व प्रोफेसर मटुकनाथ चौधरी एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके नाम से साझा किए गए एक पोस्ट में जीवन, महत्वाकांक्षा, गरीबी, शिक्षा और ऐयाशी को लेकर कम शब्दों में बेहद खुलकर विचार रखे गए हैं। पोस्ट में वह खुद को ‘ऐयाश प्रोफेसर’ बताते हुए कहते हैं कि उन्हें दुख पसंद नहीं है और गरीबी से उनका कोई नाता नहीं है। उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है। पोस्ट में लिखा गया है कि उन्हें न तो विधायक, सांसद या मंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है और न ही कुलपति बनने की इच्छा। […]

Noimg

Bhagalpur: बिहार की नदियों का ताजा मिजाज: कहीं चढ़ाव, कहीं राहत – गंगा भागलपुर में खतरे से बस 16 सेंटीमीटर नीचे, कहलगांव 82 सेंटीमीटर ऊपर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भागलपुर में गंगा दोपहर 2 बजे 33.52 मीटर दर्ज हुआ। खतरे का स्तर 33.68 मीटर है। यानी गंगा फिलहाल डेंजर लेवल से महज 16 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। वहीं कहलगांव में भी गंगा का पानी बढ़ा है। यहां जलस्तर 31.91 मीटर दर्ज किया गया। खतरे के निशान 31.09 मीटर की तुलना में यह 82 सेंटीमीटर ऊपर है। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार की नदियां गुरुवार दोपहर एक साथ दो अलग-अलग तस्वीरें दिखा रही हैं। कहीं जलस्तर नीचे उतर रहा है तो कहीं नदी का पानी धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग के केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की दोपहर 2 बजे की रिपोर्ट में 31 महत्वपूर्ण नदी निगरानी स्टेशनों का जलस्तर दर्ज किया गया है।सबसे ज्यादा नजर भागलपुर की […]

Noimg

Bhagalpur: अदाणी पीरपैंती पावर प्लांट में किसानों की समस्याओं को लेकर अहम बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। अदाणी पीरपैंती पावर प्लांट प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए किसानों और समाज के बुद्धिजीवियों की ओर से लगातार विरोध जताया जा रहा है। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में किसानों एवं बुद्धिजीवी समाजसेवियों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पावर प्लांट के परियोजना प्रमुख राजीव गोयल से मुलाकात कर समस्याओं को उनके समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन परियोजना प्रमुख को सौंपा। इस दौरान परियोजना प्रमुख की ओर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार एवं नौकरी में प्राथमिकता देने की बात भी कही गई। बताया गया कि बैठक के दौरान दिलीप मिश्रा ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को […]

Noimg

Bhagalpur: सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, अजगैबीनाथ के बाद नमामि गंगे घाट भी जलमग्न- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मुख्य सड़क पर करीब तीन फीट पानी, श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी; घाट को बंद करने की बन रही स्थिति भागलपुर। गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण भागलपुर जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। सुल्तानगंज में गंगा नदी खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर ऊपर बह रही है। बढ़ते जलस्तर का असर अब गंगा घाटों और आसपास के इलाकों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। प्रसिद्ध अजगैबीनाथ गंगा घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। इसके बाद गंगा का पानी तेजी से नमामि गंगे घाट की ओर फैल रहा है। स्थिति यह है कि नमामि गंगे घाट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर करीब तीन फीट पानी बह […]

Noimg

Bhagalpur: घर डूबे तो छत नहीं, अब नाव ही सहारा! 50 हजार लोगों की जिंदगी पानी पर, शरण के लिए भी जद्दोजहद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा का पानी बढ़ा तो दियारा की जिंदगी भी जैसे ठहर गई। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीछे का इलाका अब पानी के घेरे में है। शंकरपुर, चौवनिया, दारापुर, रत्तीपुर, बैरिया और अजमेरीपुर समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। करीब 50 हजार की आबादी इस बाढ़ की मार झेल रही है।हालात ऐसे हैं कि जिन गलियों में कभी बच्चे दौड़ते थे, वहां अब नाव चल रही है। घरों में पानी घुसने के बाद लोग जरूरी सामान, बच्चों और मवेशियों को लेकर ऊंचे और सुरक्षित ठिकानों की ओर निकल रहे हैं। सड़कें और संपर्क मार्ग डूबने से रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बाढ़ का पानी ही नहीं, रास्ते भी […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा-कोसी का पानी दे रहा चेतावनी! कहलगांव में खतरे के निशान से 81 सेंटीमीटर ऊपर नदी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बिहार में गंगा और कोसी का तेवर एक बार फिर चिंता बढ़ाने लगा है। बुधवार दोपहर 2 बजे की जलस्तर रिपोर्ट में कहलगांव में गंगा खतरे के निशान से 0.81 मीटर ऊपर बहती मिली। यह राज्य के दर्ज 31 प्रमुख जलमापी केंद्रों में खतरे के निशान के मुकाबले सबसे अधिक बढ़ा हुआ जलस्तर है।पटना के गांधीघाट पर भी गंगा खतरे के निशान से 0.80 मीटर ऊपर है, जबकि हथीदह में 0.78 मीटर और दीघाघाट में 0.11 मीटर ऊपर पानी दर्ज किया गया है।कहलगांव में बढ़ता पानी, पटना में भी दबाव:कहलगांव में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 0.12 मीटर बढ़ा है। यानी नदी सिर्फ खतरे के निशान के ऊपर ही नहीं है, बल्कि पानी बढ़ने का सिलसिला […]

Noimg

Bhagalpur: आईआईटी-जेईई 2027 की तैयारी के लिए टेक्नो पॉइंट में निशुल्क कोचिंग की पहल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जागृति चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयास से शुरू हुई व्यवस्था, लक्ष्य के प्रति ईमानदार व मेहनती विद्यार्थियों का होगा चयन भागलपुर। जागृति चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयास से शहर के प्रतिष्ठित टेक्नो पॉइंट में आईआईटी-जेईई 2027 की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। यह पहल टेक्नो पॉइंट के निदेशक इंजीनियर अंशु सिंह के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। ज्ञात हो कि टेक्नो पॉइंट भागलपुर का पहला कोचिंग संस्थान है, जो विगत 30 वर्षों से विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई एवं नीट की तैयारी करा रहा है। अब टेक्नो पॉइंट की ओर से जागृति चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। संस्थान के निदेशक इंजीनियर अंशु सिंह स्वयं आईआईटियन हैं और विगत […]

Noimg

Bhagalpur: किशोरियों ने सीखा नेतृत्व का पाठ, लैंगिक समानता पर खुलकर हुई चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था समवेत की ओर से रविवार को खैरपुर, खरीक में ‘किशोरी क्षमता वर्धन, प्रेरणा नेतृत्व एवं सामुदायिक भागीदारी’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संत कबीर प्रेरणा केंद्र नन्हकार, महात्मा गांधी प्रेरणा केंद्र नवादा, अंबेडकर प्रेरणा केंद्र खैरपुर तथा सावित्रीबाई फुले प्रेरणा केंद्र नरकटिया की करीब 50 किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के मुख्य स्रोत व्यक्ति समवेत के निदेशक विक्रम और संस्कृतिकर्मी वर्षा ऋतु रहे। विभिन्न सत्रों के दौरान किशोरी नेतृत्व, लैंगिक विषमता के विभिन्न आयाम, लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने वाले कारकों तथा किशोरियों के नेतृत्व और आगे बढ़ने में आने वाली सामाजिक एवं व्यवहारिक बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समवेत के निदेशक विक्रम ने कहा कि लैंगिक […]

Noimg

Bhagalpur: 60 साल पुराने कुआ नाला पुल पर हथौड़े चलने लगे, लेकिन कहलगांव की राह कब खुलेगी !- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ कुआ नाला पुल को 3 अगस्त को क्षतिग्रस्त घोषित किया गया था। इसके बाद पुल पर बड़े वाहनों के साथ चारपहिया और तीनपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। फिलहाल सिर्फ बाइक, साइकिल और पैदल यात्रियों को पुल से गुजरने की अनुमति है। प्रदीप विद्रोही। भागलपुर। कहलगांव के लोगों के लिए मंगलवार को कुआ नाला पुल पर हथौड़े तो चले, लेकिन बंद रास्ते के खुलने की उम्मीद अभी भी दूर नजर आ रही है। करीब छह दशक पुराने एनएच-80 के कुआ पुल की मरम्मत का काम आखिरकार शुरू हुआ है। फिलहाल पुल पर तीन मजदूर लोहे के एक्सपेंशन ज्वाइंट तक पहुंचने के लिए ऊपरी सतह की कंक्रीट काटने में जुटे हैं। पुल की हालत ऐसी है कि […]

Noimg

Bhagalpur: हरियाली के पेशे से आई खुशहाली, ब्यूटी बिहारी बनीं ग्रामीण महिला उद्यमिता की अद्भुत मिसाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। जिले के गोराडीह प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के सियारगढ़ गांव की रहने वाली ब्यूटी बिहारी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और बदलाव की सशक्त मिसाल बन चुकी हैं। कभी घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली ब्यूटी आज ‘दीदी की नर्सरी’ की सफल उद्यमी और जीविका की सामुदायिक उत्प्रेरक के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। ब्यूटी बिहारी के पति नवीन कुमार सिंह खेती-किसानी का कार्य करते हैं। सीमित जमीन और पारंपरिक खेती के कारण परिवार की आय सीमित थी। घरेलू जिम्मेदारियों और सामाजिक संकोच के कारण ब्यूटी के लिए घर से बाहर निकलकर स्वतंत्र रूप से काम करना भी आसान नहीं था। ऐसे समय में जीविका से जुड़ना उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत साबित हुआ।जीविका […]