5
(2)

@ वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की दिलाई सीख**

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। नशामुक्त समाज के निर्माण और मद्यनिषेध कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में बिहार पुलिस को प्रशिक्षित जवानों की नई खेप मिली है। रविवार, 22 नवंबर 2026 को सीटीएस (CTS), नाथनगर स्थित परेड ग्राउंड में मद्यनिषेध सिपाहियों का दीक्षांत समारोह-सह-पासिंग आउट परेड गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। निर्धारित मानकों के अनुरूप बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रशिक्षु सिपाहियों ने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परेड में हिस्सा लिया।

समारोह में भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। प्रशिक्षु मद्यनिषेध सिपाहियों ने पूरे अनुशासन और उत्कृष्ट तालमेल के साथ परेड का प्रदर्शन किया, जिसकी अधिकारियों ने सराहना की।

अपने संबोधन में वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ पुलिस की जिम्मेदारियां निभाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि मद्यनिषेध कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में पुलिसकर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जवानों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान अनुदेशकों ने प्रशिक्षु मद्यनिषेध सिपाहियों को पुलिस सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इसमें ड्रिल, परेड, सलामी, शस्त्र संचालन, दंगा नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।इसके अलावा प्रशिक्षुओं को मद्यनिषेध कानूनों, उनके विधिक प्रावधानों और कर्तव्य निर्वहन से संबंधित आवश्यक नियमों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

समारोह के दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु मद्यनिषेध सिपाहियों के साथ-साथ प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अनुदेशकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: