
भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला घूमने जाने वाले पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल के लोगों के लिए जरूरी खबर है। भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर मरम्मत कार्य के कारण आवागमन बंद है। ऐसे में भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार से सोनपुर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।

सोनपुर मेला पहुंचने के लिए यात्रियों के पास सड़क और रेल, दोनों मार्गों के विकल्प मौजूद हैं। सड़क मार्ग से भागलपुर की ओर से एनएच-31 के रास्ते यात्रा की जा सकती है। वहीं, रेल मार्ग से बरौनी या पटना होकर सोनपुर पहुंचने का विकल्प है।
विक्रमशिला सेतु बंद रहने के कारण यात्रियों को यात्रा से पहले अपने रूट की जानकारी लेना जरूरी है, ताकि रास्ते में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।















