0
(0)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। 05 नवंबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान 08 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही करीब 663.04 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे दो वाहनों को जब्त किया गया।

विभाग की टीम ने नाथनगर, सबौर, बरारी, बिहपुर, गोपालपुर, झंडापुर, नारायणपुर, कहलगांव, एकचारी, बुद्धचक एवं अंतिचक थाना क्षेत्रों के शंकरपुर, खनकिता, सुल्तानपुर भिट्ठी, बरारी, लतारपुर, नवटोलिया, अनादीपुर रोड, अवासपुर, एकडारा और हरिचंद्रपुर समेत कई स्थानों पर छापेमारी की।

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग के अनुसार, शराब के अवैध निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार निगरानी एवं छापेमारी की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी विशेष अभियान जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: