June 23, 2026
मोहर्रम को लेकर नवगछिया में शांति समिति की बैठक – GS NEWS
Barun Kumar Babulअफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील नवगछिया। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रोहित कर्दम ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनिकेत अमर, अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्ष, अंचलाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में मोहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, ताजिया एवं जुलूस मार्गों की सुरक्षा, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, यातायात व्यवस्था तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया […]