5
(2)

नवगछिया के कोसी पार कदवा निवासी गीता देवी, पति स्वर्गीय फुचो राय, सर्पदंश की शिकार हो गईं। बताया गया कि वह अपने बथान में जलावन उठा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

घटना की जानकारी मिलते ही उनके पुत्र ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए उन्हें तत्काल अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया और उनकी स्थिति पर निगरानी रखी।

समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। चिकित्सकों ने सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: