Category Archives: Uncategorized

Noimg

NAUGACHIA: जमीन विवाद में गोलीबारी और मारपीट, बुजुर्ग समेत कई घायल; एसपी से लगाई न्याय की गुहार – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में एक बुजुर्ग समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने घटना को लेकर नवगछिया पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लतरा गांव निवासी 65 वर्षीय हरेकेश्वरी पंडित ने एसपी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह करीब सात बजे उनके घर के समीप बने चदरा शेड को कुछ लोगों द्वारा जबरन उखाड़ा जा रहा था। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित के अनुसार इसी दौरान दो लोगों ने कथित रूप से देशी कट्टे […]

Noimg

NAUGACHIA: विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग, दो किशोरों को लगी गोली; आरोपी पर केस दर्ज  – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में एक विवाह समारोह के दौरान हुई कथित हर्ष फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब फायरिंग के दौरान चली गोली की चपेट में आकर दो किशोर घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान महिलाओं द्वारा पारंपरिक रस्में निभाई जा रही थीं। इसी बीच कथित रूप से प्रीतम कुमार, पिता वकील मंडल, द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान निकली गोली 13 […]

Noimg

NAUGACHIA राष्ट्रीय चक्रवार कल्याण परिषद की नई कमेटी का गठन, समाज के उत्थान का लिया संकल्प  – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर पंचायत में राष्ट्रीय चक्रवार कल्याण परिषद की नई कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक विकास, शिक्षा और आर्थिक सहयोग के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय चक्रवार कल्याण परिषद के अध्यक्ष शालिग्राम प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उन्हें समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में बताया गया कि परिषद का मुख्य उद्देश्य चक्रवार समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ना, समाज की वंशावली का प्रकाशन कराना, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना तथा जरूरतमंद लोगों को बीमारी और […]

Noimg

NAUGACHIA: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आठ दिवसीय योगा खेल शिविर का समापन – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नवगछिया योगा एकेडमी द्वारा सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में आयोजित आठ दिवसीय योगा खेल शिविर का सफलतापूर्वक समापन किया गया। शिविर में बच्चों एवं खिलाड़ियों को शारीरिक फिटनेस, योग एवं खेल संबंधी विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन कार्यक्रम में जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद, योग प्रशिक्षक धर्मचंद भगत, योग कोच सुमित साहू, ताइक्वांडो कोच संजय सिंह, आदित्य कुमार तथा जयंत राज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों एवं उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। खिलाड़ियों को सूर्य नमस्कार, पश्चिमोत्तानासन, भुजंगासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, शशकासन, ताड़ासन, अर्ध अष्टासन, हलासन, त्रिकोणासन तथा चक्रासन सहित कई महत्वपूर्ण योगासन का नियमित अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने […]

Noimg

NAUGACHIA : महादेवपुर गंगा घाट पर हर्ष फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रायफल बरामद – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए हर्ष फायरिंग के एक वीडियो मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर ली है। मामले में शस्त्र लाइसेंस एवं अन्य कानूनी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार 7 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान एक व्यक्ति रायफल से हर्ष फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे […]

NAUGACHIA:  महादेवपुर गंगा घाट में डूबने से छात्र की मौत, परिजनों ने घाट की बदहाल स्थिति पर उठाए सवाल – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया। महादेवपुर गंगा घाट में सोमवार को स्नान के दौरान डूबने से एक 22 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर स्थान, मेला रोड निवासी छोटू कुमार, पिता स्वर्गीय सूरज पोद्दार, के रूप में हुई है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के मझले भाई राजीव कुमार ने बताया कि परिवार की महिलाएं समेत सभी सदस्य महादेवपुर गंगा घाट स्नान करने आए थे। परिवार के अधिकांश सदस्य स्नान कर चुके थे, जबकि छोटू कुमार सबसे अंत में स्नान करने के लिए पानी में उतरा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। परिजनों के अनुसार घटना करीब दोपहर […]

NAUGACHIA: बीरबन्ना चौक के पास भीषण सड़क हादसा, एंगल लदी जुगाड़ गाड़ी से टकराई बाइक; छात्र की मौत, एक गंभीर  –  GS NEWS

DESK20260

नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर बीरबन्ना चौक के समीप सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझरा गांव निवासी 20 वर्षीय राजू कुमार, पिता शिव प्रकाश साह, के रूप में हुई है। वहीं घायल छात्र की पहचान झंझरा निवासी 19 वर्षीय राहुल कुमार, पिता संजय मंडल, के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि राजू कुमार सराय क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था और इस […]

Noimg

BHAGALPUR: जिला विधिज्ञ संघ चुनाव 2026-28 : विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने किया नामांकन – GS NEWS

DESK20260

भागलपुर। जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर के वर्ष 2026-28 के चुनाव को लेकर सोमवार को कचहरी परिसर में नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने अपने समर्थक अधिवक्ताओं के साथ विधिवत नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुक्ति प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी भोला कुमार मंडल तथा संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी जयप्रकाश यादव व्यास ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। नामांकन जुलूस में शामिल अधिवक्ताओं ने प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया। समर्थकों की मौजूदगी ने चुनाव को लेकर अधिवक्ता समुदाय के उत्साह और सक्रिय भागीदारी को प्रदर्शित किया। नामांकन के बाद प्रत्याशियों […]

Noimg

BHAGALPUR: टोटो पलटने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत, मां घायल –  GS NEWS

DESK20260

भागलपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के माखन गांव के समीप रविवार को हुए एक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृत बच्ची की पहचान बलुआचक गांव निवासी नंदू पोद्दार की 11 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार की एकमात्र बहन थी और उसके दो भाई हैं। परिजनों के अनुसार खुशी अपनी मां पूजा देवी के साथ अमरपुर स्थित मायके से टोटो पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान माखन गांव के पास एक ट्रक की हल्की टक्कर से टोटो चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया। […]

Noimg

NAUGACHIA:  जी.बी. कॉलेज के सहायक शंकर मंडल के निधन पर शोक सभा आयोजित –  GS NEWS

DESK20260

नवगछिया। जी.बी. कॉलेज, नवगछिया के सहायक कर्मचारी शंकर मंडल का 20 जून 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय शंकर मंडल कर्तव्यनिष्ठ, सरल, विनम्र एवं सहयोगी व्यक्तित्व के धनी थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महाविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन को महाविद्यालय परिवार ने अपूरणीय क्षति बताया है। सोमवार को जी.बी. कॉलेज परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रभारी प्राचार्य डॉ. […]