5
(2)

सामाजिक संस्था ने हजारों लोगों के बीच वितरित किया महाप्रसाद

हर शनिवार आयोजित होता है नि:शुल्क भोजन वितरण, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की रही सहभागिता

नवगछिया। मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नवगछिया बस स्टैंड स्थित सुंदरम रेस्टोरेंट के समीप सेवा श्री सामाजिक संस्था द्वारा प्रत्येक शनिवार की तरह इस सप्ताह भी भव्य महाप्रसाद भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जरूरतमंद, राहगीर और आम लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सती बिहुला पूजा समिति,नवगछिया के अध्यक्ष मुकेश राणा एवं वार्ड पार्षद चंपा राणा ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद अतिथियों ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के बीच महाप्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सेवा श्री सामाजिक संस्था के इस नियमित जनसेवा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे प्रयास लोगों के बीच आपसी सहयोग, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और संस्था लगातार इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है।

महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के बीच चावल, दाल सहित पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। संस्था के स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से सभी लोगों को भोजन कराया। आयोजन में महिलाओं, बुजुर्गों, मजदूरों, राहगीरों तथा अन्य जरूरतमंद लोगों ने भी महाप्रसाद ग्रहण किया। संस्था के अनुसार शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों को महाप्रसाद वितरित किया गया।

समाजसेवी सुबोध कुमार एवं उनकी पत्नी पम्मी कुमारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा श्री सामाजिक संस्था के डॉ. दीपक कुमार, श्रीजीत सुंदरम, मोनू कुमार, अमर शर्मा सहित दर्जनों स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी सदस्यों ने भोजन की तैयारी से लेकर वितरण व्यवस्था तक की जिम्मेदारी संभाली, जिससे पूरे कार्यक्रम का संचालन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

सेवा श्री सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की हर संभव सहायता करना है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह जनसेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों तक सेवा का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: