5
(2)

नवगछिया के इंस्पेक्टर श्याम नंदन यादव मंगलवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वह महादेवपुर क्षेत्र से ड्यूटी पूरी कर मोटरसाइकिल से नवगछिया थाना लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रास्ते में अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में इंस्पेक्टर श्याम नंदन यादव के दोनों हाथ, पैर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

हादसे के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने उन्हें तत्काल अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मी भी अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: