5
(2)

नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार निवासी दयानंद पोद्दार साइबर ठगी का शिकार हो गए। जालसाजों ने KYC अपडेट कराने के नाम पर संपर्क कर उनके यूको बैंक खाते से 66 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर थाना नवगछिया में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया कि 1 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति ने KYC अपडेट कराने के बहाने उन्हें फोन किया था। हालांकि उन्होंने कॉल करने वाले को कोई भी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं की। इसके बावजूद 3 अगस्त को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से दोबारा कॉल कर यह कहा गया कि उनके खाते में 2,000 रुपये भेजे गए हैं। इस पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इसके बाद 4 अगस्त को उनके यूको बैंक खाते से उनकी अनुमति के बिना दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 50 हजार रुपये और 16 हजार रुपये, कुल 66 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। मोबाइल पर लेन-देन का संदेश मिलने के बाद उन्हें ठगी का पता चला।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई तथा साइबर थाना नवगछिया में आवेदन देकर कार्रवाई और ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।

साइबर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर ठगों की पहचान और लेन-देन की तकनीकी जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि KYC अपडेट, बैंक खाता सत्यापन या इनाम के नाम पर आने वाले किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश पर भरोसा न करें और किसी भी परिस्थिति में अपनी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: