5
(2)

नवगछिया पुलिस जिला के साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ऑनलाइन ठगी के माध्यम से 1.60 लाख रुपये की राशि प्राप्त करने का आरोप है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को पीड़ित ने साइबर थाना नवगछिया में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि सौरव अग्रवाल, पिता कृष्ण कुमार अग्रवाल, मूल निवासी गंगारामपुर, जिला दक्षिण दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) तथा वर्तमान निवासी धर्मशाला रोड, नवगछिया ने साइबर ठगी के माध्यम से उसके साथ धोखाधड़ी की है।

शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने ऑनलाइन ठगी के जरिए पीड़ित के खाते में 1,60,000 रुपये की राशि मंगवाकर उसका नकद भुगतान प्राप्त कर लिया। आवेदन के आधार पर साइबर थाना नवगछिया में कांड संख्या-41/26 दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत अनुसंधान शुरू किया गया।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मंगलवार को आरोपी सौरव अग्रवाल को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

नवगछिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन लेन-देन या संदिग्ध कॉल, लिंक अथवा डिजिटल भुगतान के मामलों में सतर्क रहें और साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर थाना या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: