August 15, 2026
Naugachia: बाल भारती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026नवगछिया। बाल भारती,पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चारों ओर तिरंगे झंडे और देशभक्ति के रंग नजर आ रहे थे। सुबह से ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ था। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी अजय कुमार रुंगटा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। विद्यालय के सचिव अभय प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा परिसर भारत माता की जय और देशभक्ति के […]