5
(2)

भवानीपुर थाना क्षेत्र का मामला, रुपये के लालच में हत्या और साक्ष्य छिपाने का आरोप; दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया

नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भवानीपुर निवासी दिलीप कुमार सिंह और गौरव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या रुपये के लालच में करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को घर के नजदीक तालाब में फेंकने का आरोप लगाया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

12 अक्टूबर को थाने में दिया गया था आवेदन

पुलिस के अनुसार, रंजन कुमार सिंह ने 12 अक्टूबर को भवानीपुर थाने में आवेदन देकर अपनी विधवा बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। आवेदन में कहा गया था कि रुपये के लालच में ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बहन की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को घर के नजदीक स्थित तालाब में फेंक दिया।

आवेदन मिलने के बाद भवानीपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपितों को पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी कर 24 घंटे के भीतर दिलीप कुमार सिंह और गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की हत्या के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: