Tag Archives: naugachi news

Naugachia: नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप-10 कुख्यात अपराधी रंजीत यादव गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल लंबे समय से फरार चल रहे रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपहरण के एक मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर 12 जुलाई 2026 को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान नारायणपुर क्षेत्र से रंजीत यादव (पिता- ओमप्रकाश यादव उर्फ लूटन यादव), निवासी बलहा, थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस काफी दिनों से उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि 22 मई 2025 को एक महिला ने भवानीपुर […]

Naugachia: परवत्ता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परवत्ता थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुणाल कुमार एवं पियूष कुमार, दोनों निवासी रसलपुर, नवगछिया थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक ब्राउन शुगर की खेप लेकर विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ स्थित टेक्नो पेट्रोल पंप के रास्ते गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही परवत्ता थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर टेक्नो पेट्रोल पंप के समीप […]

Naugachia: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की तैयारी नाकाम, देशी कट्टा व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी समारोह में कथित रूप से हर्ष फायरिंग की तैयारी कर रहे तीन युवकों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, ₹6,050 नकद तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 जुलाई की रात नवगछिया थाना की गश्ती टीम श्रीपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों की गतिविधियों पर संदेह होने पर उन्हें रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान सुमन कुमार (पिता–सुभाष सिंह, निवासी छोटी परबत्ता, थाना इस्माईलपुर, जिला भागलपुर) के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस तथा […]

Naugachia: गोसाईंगांव चौक के समीप दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर, चालक केबिन में फंसा, ग्रामीणों ने बचाया-  GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगांव चौक से कुछ दूरी पर नवगछिया–तिनटंगा करारी पीडब्ल्यूडी सड़क पर शुक्रवार को दो हाइवा वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में एक हाइवा का चालक केबिन में फंस गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, नवगछिया की ओर से आ रहे हाइवा के चालक सुबोध कुमार का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक केबिन में फंस गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और केबिन को तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। घायल चालक सुबोध कुमार ने बताया कि […]

Naugachia: नवगछिया की नतिनी ख्वाइश शर्मा का हुआ भव्य सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया की नतिनी एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर ख्वाइश शर्मा ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ नवगछिया और बिहार, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया जागृति शाखा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। ख्वाइश शर्मा, नवगछिया के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं श्याम बाबा के परम भक्त स्वर्गीय मदन बाबा महाराज की नतिनी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे नवगछिया में गर्व और खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवगछिया की बेटी ने जिस तरह अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। जर्मनी में आयोजित विश्वस्तरीय […]

Naugachia: सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, दो युवक देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

वायरल वीडियो के आधार पर नवगछिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत दोनों पर प्राथमिकी दर्ज नवगछिया । सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता में दी। पुलिस के अनुसार 7 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रंगरा क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान […]

Naugachia: सड़क हादसे में कटाव पीड़ित महिला की मौत, टोटो की चपेट में आने से गई जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के बुद्धूचक में मंगलवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बुद्धूचक निवासी ब्रह्मदेव सिंह की पत्नी फगुनी देवी के रूप में हुई है। वह गंगा कटाव से विस्थापित परिवार से थीं। जानकारी के अनुसार, गोपालपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार करने के दौरान फगुनी देवी एक टोटो की चपेट में आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि गंगा कटाव में उनका घर-द्वार बह गया था। इसके बाद कुछ माह पूर्व उन्होंने गोपालपुर के मुस्लिम टोला के निकट नया टोला बुद्धूचक […]

Naugachia: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की आशंका, युवक के पेट में लगी गोली, पटना रेफर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव में सोमवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान गोली लगने से 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अनिल सिंह के पुत्र सुधांशु सिंह के रूप में हुई है। गोली उसके पेट में लगी, जिसके बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान कुछ लोग कट्टा में गोली लोड कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो पास में खड़े सुधांशु सिंह के पेट में जा लगी। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पहले भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया। वहां से स्थिति गंभीर […]

Naugachia: डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर से डिग्री कॉलेज को स्थानांतरित किए जाने के विरोध में छात्रों एवं ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कॉलेज को पुनः रंगरा में संचालित करने की मांग दोहराते हुए कहा कि मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अनशन पर बैठे आशुतोष सिंह, अनुज चौरसिया एवं मृदुल शर्मा की तबीयत लगातार बिगड़ने की बात कही गई। आंदोलनकारियों के अनुसार भूख हड़ताल के कारण उनका रक्तचाप कम हो रहा है तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नियमित स्वास्थ्य जांच की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। शनिवार को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम, रंगरा प्रखंड विकास […]

Naugachia: जर्मनी में नवगछिया की नतिनी ख्वाहिश शर्मा ने बढ़ाया भारत का मान, वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया की नतिनी एवं दिनेश शर्मा की पुत्री ख्वाहिश शर्मा ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विश्व स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ख्वाहिश ने एलिमिनेशन राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय दल की तीन प्रतिभागियों में अपने इवेंट में प्रथम स्थान हासिल किया। हालांकि इस बार ख्वाहिश भारत के लिए पदक जीतने से चूक गईं, लेकिन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की उभरती हुई प्रतिभाओं में शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और पूरे नवगछिया […]