5
(2)

पंजाब और मध्य प्रदेश को हराकर बिहार ने जारी रखा विजय अभियान

पटना। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित 72वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में बिहार की टीम ने लगातार दो लीग मुकाबलों में जीत दर्ज की। पूल-ई के पहले मुकाबले में बिहार ने पंजाब को 35-20, 35-21 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश को 35-9, 35-15 से पराजित किया।

लगातार दो जीत के साथ बिहार ने प्रतियोगिता में अपना विजय अभियान जारी रखा है। दोनों मुकाबलों में बिहार के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बेहतर तालमेल और प्रभावी खेल का प्रदर्शन किया।

बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कप्तान दीपक प्रकाश रंजन के साथ शशिकांत, अंकित, सूरज और मोनू ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने मुकाबलों के दौरान बेहतर समन्वय के साथ टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बिहार की टीम की लगातार जीत से खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह है। प्रतियोगिता में टीम के आगे के मुकाबलों को लेकर भी खिलाड़ियों की तैयारियां जारी हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: