5
(4)



नवगछिया के मिल टोला में रविवार शाम हुई घटना, लग्न के लिए खरीदे गए कई सेट टेंट के सामान नष्ट; अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के मिल टोला में रविवार की शाम आग लगने से सुनील टेंट हाउस के गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखे टेंट, कपड़े और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल को मौके पर पहुंचना पड़ा।

स्थानीय जानकारी के अनुसार, छठ पूजा के बाद से ही इलाके में बच्चे लगातार पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान रविवार की शाम सुनील टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि पटाखे की चिंगारी से आग लगी होगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

बताया जाता है कि गोदाम में शादी-विवाह के लग्न को देखते हुए टेंट हाउस संचालक द्वारा कई नए सेट का सामान खरीदकर रखा गया था। गोदाम में टेंट के कपड़े, बांस-बल्लियां और अन्य सजावटी एवं उपयोगी सामग्री रखी हुई थी। आग लगते ही कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामान ने तेजी से आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना के दौरान करीब एक घंटे से अधिक समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: