Tag Archives: naugachia

NAUGACHIA : सुकटिया बाजार में महिला की हत्या मामले में एसआईटी गठित, पुलिस ने जांच तेज की – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला केगोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में महिला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को गोपालपुर थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार स्थित एक खेत में एक महिला पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य संकलन […]

NAUGACHIA : नशे की हालत में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस ने बिहपुर थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के नशे की हालत में अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई को बिहपुर थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव स्थित कापो ठाकुर के वासा के समीप एक व्यक्ति शराब के नशे में अवैध हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने लत्तीपुर निवासी सुनील यादव, पिता स्वर्गीय योगेंद्र यादव, को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास […]

Noimg

नव चयनित बीडीओ सोनू मिश्रा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

गांव में खुशी और गौरव का माहौल नवगछिया। रंगरा गांव निवासी नव चयनित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोनू मिश्रा के सम्मान में उनके पैतृक आवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह, खुशी और गौरव का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए और सोनू मिश्रा को उनकी सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह, पूर्व जिला महामंत्री मनोज पांडेय, उपप्रमुख दिवाकर सिंह, गोपालपुर मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, भाजपा जिला संयोजक (पंचायती राज प्रकोष्ठ) जिम्मी ठाकुर, रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह, […]

NAUGACHIA : बाल भारती में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाल भारती विद्यालय, पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया परिसर में शनिवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष-सह-ट्रस्टी पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष-सह-ट्रस्टी अजय रूंगटा, डॉ. बी.एल. चौधरी, सचिव अमय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण केजरीवाल, सम्मानित सदस्य नरेश केडिया, विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डी.पी. सिंह, प्रचारक कौशल किशोर जायसवाल, लायंस क्लब के पदाधिकारियों एवं मारवाड़ी युवा मंच के प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। […]

Noimg

RANGRA : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रंगरा में हुआ योग कार्यक्रम, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश – GS NEWS

bihar bhagalpurBarun Kumar Babul0

नवगछिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रंगरा प्रखंड में रविवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में नायडू पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग शिक्षक विदुशेखर झा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि […]

Naugachia : सिंघिया-मकंदपुर मुख्य सड़क बदहाल, जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें  –  GS NEWS

UncategorizedDESK20260

नवगछिया बाजार जाने वाली प्रमुख सड़क हरनाथचक मार्ग की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो गई है। बरसात शुरू होते ही सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो जाने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कुछ माह पूर्व ही सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन पहली ही बारिश में सड़क की पोल खुल गई। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। यह मार्ग नवगछिया बाजार को कई महत्वपूर्ण संस्थानों से […]

नवगछिया में खुला मुन्ना UPVC एंड WPC हाउस, दरवाजा मात्र ₹4000 व खिड़की मात्र ₹3000 से शुरू

NaugachiaनवगछियाBarun Kumar Babul0

नजर के सामने बनवाकर घर लेकर जाएं, कॉल करें – 8677889636 नवगछिया के पावर ग्रिड रोड स्थित मुन्ना UPVC एंड WPC हाउस क्षेत्र में आधुनिक डिजाइन और गुणवत्तापूर्ण UPVC एवं WPC उत्पादों के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। प्रतिष्ठान द्वारा ग्राहकों को विशेष सुविधा के तहत उनकी आंखों के सामने ही दरवाजा और खिड़की तैयार करने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, जिससे ग्राहक स्वयं निर्माण प्रक्रिया की निगरानी कर सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन व गुणवत्ता सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके साथ ही घर से मापी (मेजरमेंट) लेने तथा तैयार उत्पाद की घर तक डिलीवरी की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे ग्राहकों का समय और श्रम दोनों बचता है। प्रतिष्ठान में UPVC […]

नवगछिया एसपी का निर्देश – बिना पुलिस जाँच किराए पर जगह देना पड़ सकता है भारी, आपराधिक गतिविधि मिलने पर मकान मालिक भी जाएंगे जेल – GS NEWS

barahatनवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया एसपी का निर्देश – बिना पुलिस जाँच किराए पर जगह देना पड़ सकता है भारी, आपराधिक गतिविधि मिलने पर मकान मालिक भी जाएंगे जेल नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे फर्जी बैंक, साइबर ठगी, नशा कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने मकान मालिकों एवं भू-स्वामियों को कड़ा संदेश दिया है। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को मकान, दुकान, गोदाम अथवा अन्य परिसर किराए पर देने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। ऐसा नहीं करने और परिसर में किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि पाए जाने पर संबंधित मकान मालिक के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा आपराधिक […]

Naugachia: आर्म्स एक्ट मामले में दोषी को तीन वर्ष की सजा – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार अभियुक्त पर न्यायालय का फैसला, जुर्माना भी लगाया गया   नवगछिया। नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अभिषेक आनंद की अदालत ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में दोषी पाए गए अभियुक्त को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर जुर्माना भी लगाया है।   दोषी की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा निवासी पूजो यादव उर्फ पूजवा यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना पुलिस ने वर्ष 2025 में उसे अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। मामले की सुनवाई […]

Noimg

Naugachia: विक्रमशिला बेली ब्रिज बना राहत या नई मुसीबत? – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

पांच घंटे तक जाम में फंसे लोग, नाव सेवा बहाल करने की उठी मांग   नवगछिया। भागलपुर और उत्तर बिहार को जोड़ने वाली जीवनरेखा विक्रमशिला सेतु पर क्षतिग्रस्त हिस्से के स्थान पर बनाए गए बेली ब्रिज से छोटे वाहनों का परिचालन शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। करीब एक माह तक आवागमन बाधित रहने के बाद सड़क संपर्क बहाल तो हो गया, लेकिन अब वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था और वाहनों के अत्यधिक दबाव ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि नवगछिया से भागलपुर की दूरी तय करने में लोगों को चार से पांच घंटे तक जाम का सामना करना पड़ रहा है।   सोमवार को सुबह से ही पुल के दोनों […]