Tag Archives: naugachia

Naugachia: फ्रेंडशिप कप के फाइनल में पहुंची सोनू इलेवन कटिहार – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार जीत, आज ECCN-11 से होगी खिताबी भिड़ंत   नवगछिया। एकता क्रिकेट क्लब, नवगछिया के तत्वावधान में आयोजित फ्रेंडशिप कप सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबलों के साथ अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सोनू इलेवन कटिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोशन इलेवन फारबिसगंज और सोनू इलेवन कटिहार आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोशन इलेवन फारबिसगंज की पूरी टीम निर्धारित 15 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। जवाब में सोनू इलेवन कटिहार ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर […]

Naugachia फ्रेंडशिप कप के फाइनल में पहुंची सोनू इलेवन कटिहार – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार जीत, आज ECCN-11 से होगी खिताबी भिड़ंत नवगछिया। एकता क्रिकेट क्लब, नवगछिया के तत्वावधान में आयोजित फ्रेंडशिप कप सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबलों के साथ अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सोनू इलेवन कटिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोशन इलेवन फारबिसगंज और सोनू इलेवन कटिहार आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोशन इलेवन फारबिसगंज की पूरी टीम निर्धारित 15 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। जवाब में सोनू इलेवन कटिहार ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला […]

Naugachia: नवगछिया पुलिस के टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुख्यात सिंटू यादव गिरफ्तार – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

घुड़सवार गिरोह का सरगना रहा है सिंटू, किसानों से रंगदारी और फसल लूट के कई मामले दर्ज नवगछिया। नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस जिला के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी सिंटू यादव को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार वह किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर सिंटू यादव की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी तथा तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली […]

Noimg

Naugachia: अपराध की साजिश रच रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, 30 कारतूस और देशी कट्टा बरामद – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

  नवगछिया पुलिस की कार्रवाई, गुप्त सूचना पर वाहन जांच के दौरान मिली सफलता   नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसी आपराधिक घटना की साजिश रच रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 30 जिंदा कारतूस और एक देशी कट्टा बरामद किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध हथियार एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 जून को नवगछिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर तेतरी जीरोमाइल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया।   जांच के दौरान एक […]

Naugachia: फर्जी फाइनेंस कंपनी का भंडाफोड़, महिलाओं से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का उद्भेदन – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 12 घंटे में दो लाख रुपये ऋण देने का झांसा देकर सैकड़ों महिलाओं को बनाया शिकार नवगछिया पुलिस ने फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का सफल उद्भेदन कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सहरसा और मधेपुरा जिले में छापेमारी कर एक महिला सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य महिलाओं को मात्र 10 हजार रुपये जमा करने पर 12 घंटे के भीतर दो लाख रुपये का व्यवसायिक ऋण उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।   पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में […]

Naugachia: भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग से भक्तिमय हुआ युगांतर पुस्तकालय परिसर नवगछिया के गोपालपुर सैदपुर महावीर मंदिर परिसर स्थित युगांतर पुस्तकालय में श्री शिव शक्ति योग पीठ के तत्वावधान एवं पूज्य स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा व्यास एवं मानस-भागवत मर्मज्ञ पंडित प्रेम शंकर भारती ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति, सदाचार और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मानवता के लिए लोकमंगल और कल्याण का […]

Naugachia: मंजूषा पेंटिंग में रंग भर रहे नन्हे कलाकार – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

समर कैंप में बच्चों ने सीखी अंग क्षेत्र की लोककला, योग और ताइक्वांडो नवगछिया। बाल भारती विद्यालय में आयोजित मंजूषा समर कैंप के चौथे दिन सोमवार को बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बिहुला विषहरी पूजा समिति, नवगछिया विकास समिति एवं मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में बच्चे मंजूषा पेंटिंग के साथ-साथ योग, ताइक्वांडो और स्वर साधना का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।   कैंप में कुल 72 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जिनमें 42 बच्चे मंजूषा पेंटिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। राष्ट्रपति सम्मानित मंजूषा गुरु मनोज पंडित, स्मृति कुमारी और राजीव कुमार बच्चों को मंजूषा कला की बारीकियां सिखा रहे हैं। वहीं 30 बच्चे प्रशिक्षक घनश्याम प्रसाद, धर्मचंद्र भगत, विशाल […]

Naugachia: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, थाने में आवेदन – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर धोबिनिया निवासी नीतीश कुमार पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   आवेदन में पीड़ित पिता ने बताया है कि उनकी नाबालिग पुत्री आइसक्रीम खरीदने के लिए दुकान जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में नीतीश कुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के चेहरे पर दांत से काट लिया। घटना के बाद किशोरी रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। पिता के अनुसार, उनकी पुत्री ने बताया कि आरोपी पिछले करीब चार माह से लगातार उसके […]

Naugachia: नवगछिया बाजार में युवक पर चाकू से हमला – GS NEWS

UncategorizedDESK 1140

घायल अस्पताल में भर्ती, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग   नवगछिया। नवगछिया बाजार क्षेत्र में रविवार को एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में घायल युवक का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है। परिजनों ने पुलिस से आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।   घायल युवक की पहचान मोहम्मद सद्दाम अंसारी के रूप में हुई है। पीड़ित के भाई मोहम्मद जावेद अंसारी ने बताया कि उनके भाई पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। आरोप है कि मोहम्मद आमिस अंसारी, नोखेज अंसारी और मोहम्मद सज्जाद ने मिलकर चाकू से वार किया। हमलावर कथित रूप से गर्दन और पेट पर हमला करना चाहते […]

Naugachia: मकंदपुर चौक पर पूर्व राज्यपाल का अभिनंदन – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

देहदान और अंगदान को बताया मानवता की सच्ची सेवा नवगछिया। पूर्णिया में आयोजित दधीचि देहदान समिति के क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेने के दौरान सिक्किम के पूर्व राज्यपाल एवं दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष गंगा प्रसाद का मकंदपुर चौक पर भव्य स्वागत किया गया। दधीचि देहदान समिति एवं भारत विकास विकलांग न्यास, बिहार प्रदेश के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।   इस अवसर पर गंगा प्रसाद ने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची देशभक्ति है। अंगदान, नेत्रदान और देहदान के माध्यम से हम मानवता की वास्तविक सेवा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवित रहते रक्तदान तथा मृत्यु के बाद नेत्रदान, अंगदान और देहदान कर व्यक्ति समाज के साथ-साथ स्वयं को भी अमर बना सकता है।   कार्यक्रम में समाजसेवी […]