5
(2)


कटरिया स्टेशन के समीप रेल पटरी किनारे मिला शव, परिजनों का आरोप—धमकी दे रहा था गांव का युवक; मामले को लेकर गांव में दो बार हुई थी पंचायत

नवगछिया। नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के कटरिया रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को रेल पटरी किनारे एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रंगरा प्रखंड के सधुआ गांव निवासी प्रमोद सिंह की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, छात्रा के गले में गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों ने गांव के ही फौजी साह पर हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपित नेहा कुमारी से जबरन शादी करना चाहता था। इस मामले को लेकर गांव में दो बार पंचायत भी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपित लगातार नेहा को जान से मारने की धमकी दे रहा था।

बताया गया कि गुरुवार को नेहा के पिता प्रमोद सिंह अपनी पुत्री की शादी खरीक में तय करने के सिलसिले में गांव के कुछ लोगों के साथ लड़के के घर छेका करने गए थे। परिजनों का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर फौजी साह ने नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और हत्या में आरोपित की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थानाध्यक्ष विश्वबंधु सिंह के साथ नवगछिया जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

घटना के बाद मृतका के परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के कारणों, घटनाक्रम और आरोपित की भूमिका की जांच की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: