5
(1)

रामनगर बिंद टोली में शराब बनाने के उपकरण भी जब्त, रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदास टोला से 30 लीटर शराब बरामद

नवगछिया। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ नवगछिया पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 80 लीटर देसी शराब बरामद की। नवगछिया थाना क्षेत्र में शराब बनाने के उपकरण के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदास टोला से 30 लीटर देसी शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

नवगछिया थाना पुलिस ने 25 नवंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर बिंद टोली में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 50 लीटर देसी शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके से विक्की कुमार, पिता चंद्रदेव महतो, निवासी रामनगर बिंद टोली, नवगछिया तथा कमलेश कुमार, पिता राम महेंद्र महतो, निवासी शांतिनगर बंदर बगीचा, कहलगांव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद शराब एवं शराब बनाने के उपकरण को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

इस मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 480/26 दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

वहीं, रंगरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भीमदास टोला में छापेमारी कर 30 लीटर देसी शराब बरामद की। शराब जब्ती के मामले में रंगरा थाना कांड संख्या 333/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के बाद शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की निगरानी और कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: